{"_id":"5ee0dd118ebc3e4312049bd4","slug":"mamata-banerrjee-says-that-she-did-not-name-shramik-special-trains-as-corona-express-but-public-did","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने नहीं बल्कि जनता ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को 'कोरोना एक्सप्रेस' नाम दिया : ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मैंने नहीं बल्कि जनता ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को 'कोरोना एक्सप्रेस' नाम दिया : ममता बनर्जी
Wed, 10 Jun 2020 06:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 10 Jun 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस आरोप को बुधवार को खारिज किया कि उन्होंने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को 'कोरोना एक्सप्रेस' कहा था।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को कभी भी 'कोरोना एक्सप्रेस' नहीं कहा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों को लोगों ने यह नाम दिया।
विज्ञापन
शाह ने बंगाल के लिए एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कल आरोप लगाया था कि बनर्जी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को 'कोरोना एक्सप्रेस' कहकर इन ट्रेनों के जरिए राज्य लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का अपमान किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पश्चिम बंगाल प्रवासी श्रमिक साल 2021 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की रवानगी सुनिश्चित करेंगे।
बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, '11 लाख से अधिक प्रवासी मजदबर पश्चिम बंगाल लौटे हैं। मैंने कभी भी प्रवासी विशेष ट्रेनों को 'कोरोना एक्सप्रेस' नहीं कहा। यह आम लोग थे जिन्होंने इन ट्रेनों को यह नाम दिया।'