बंगाल: ममता बनर्जी का पीएम को पत्र-बांधों से ज्यादा पानी छोड़ा इसलिए आई बाढ़, मोदी ने की बात
बंगाल के कुछ जिलों में बाढ़ को लेकर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। बाढ़ को उन्होंने मानव निर्मित बताया और कहा कि बांधों से ज्यादा पानी छोड़ने से यह हालत हुई। पीएम ने सीएम को फोन कर मदद का वादा किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परोक्ष रूप से केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य के कुछ जिलों में आई बाढ़ की वजह मानव निर्मित है। उन्होंने कहा कि दामोदर घाटी कार्पोरेशन के बांधों से अभूतपूर्व रूप से पानी छोड़ने के कारण यह हालात पैदा हुए हैं। कार्पोरेशन के पंचेट, मायथोन व तेनूघाट बांधों से यह पानी छोड़ा गया। वहीं पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को फोन कर बाढ़ से निपटने में केंद्र से पूरी मदद का भरोसा दिलाया।
उधर, दामोदर घाटी कार्पोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई से तीन जुलाई की शाम तक बांधों से 5.43 लाख क्यूसेक जल छोड़ा गया। इस बीच ममता बनर्जी ने हावड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित उदयनारायणपुर का दौरा कर हालात का जायजा लिया।West Bengal CM Mamata Banerjee writes to PM Modi over the "man-made flood situation in some districts of the state due to unprecedented release of water from the DVC dams at Panchet, Maithon and Tenughat."
विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/KNLCzBZblX — ANI (@ANI) August 4, 2021
पीएमओ ने किया ट्वीट
पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चर्चा की। उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया। पीएम ने प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा की कामना की।
कई जिलों में बाढ़, 15 की मौत, तीन लाख लोग विस्थापित
भारी बारिश के चलते पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर आई बाढ़ की वजह से लगभग तीन लाख लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ व वर्षाजन्य हादसों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बांधों से पानी छोड़ने के कारण हावड़ा, हुगली, पूर्वी वर्धमान, पश्चिमी वर्धमान, पश्चिमी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।