{"_id":"5e2008768ebc3e4af233c831","slug":"mamata-banerjee-will-not-attend-modi-government-npr-meeting-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की 'एनपीआर बैठक' में शामिल नहीं होंगी ममता, बोलीं- राज्यपाल चाहें तो बर्खास्त कर दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी सरकार की 'एनपीआर बैठक' में शामिल नहीं होंगी ममता, बोलीं- राज्यपाल चाहें तो बर्खास्त कर दें
Thu, 16 Jan 2020 12:23 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उनका राज्य 17 जनवरी को नयी दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को चुनौती दी कि वह केन्द्र सरकार के इशारों पर नहीं चलने के लिए राज्य सरकार को बर्खास्त कर दें।
विज्ञापन
एनपीआर, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का लगातार मुखर विरोध कर रही बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले ही राज्य में एनपीआर को अपडेट (अद्यतन) करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 17 जनवरी को एनपीआर पर बैठक बुलाई है। मैं नहीं जाऊंगी और न ही मेरी सरकार का कोई प्रतिनिधि उस बैठक में शामिल होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर मैं बैठक में शामिल नहीं हुई तो यहां कोलकाता में एक व्यक्ति (राज्यपाल धनखड़) जो केन्द्र सरकार का प्रतिनिधि है, वह कह सकते हैं कि वह मेरी सरकार को बर्खास्त कर रहे हैं। वह ऐसा कर सकते हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है। लेकिन मैं सीएए-एनपीआर-एनआरसी को अनुमति नहीं दूंगी।
सभी राज्यों को फिर से जारी की गई एनपीआर की अधिसूचना
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) की फिर से अधिसूचना जारी की है। वहीं केरल और पश्चिम बंगाल ने अपने राज्य में एनपीआर नहीं लागू करने की सूचना केंद्र को दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को अनुमति मिलने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इसका एनआरसी से संबंध नहीं है। साथ ही स्पष्ट किया था कि देश में एनआरसी पर कोई बात नहीं हो रही है। इस पर बहस की जरूरत नहीं है। अमित शाह ने कहा था कि अगर एनपीआर में किसी नागरिक का नाम नहीं दर्ज हो पाता है, तो इससे उसकी नागरिकता खत्म नहीं होगी।