फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee warned, not get permission for procession with arms

ममता बनर्जी ने दी चेतावनी, कहा- नहीं मिलेगी हथियारों के साथ जुलूस की अनुमति

Sun, 17 Sep 2017 03:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Sep 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee warned, not get permission for procession with arms

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उससे जुड़े संगठनों को चेतावनी देते हुए कहा है कि दुर्गा पूजा और मुहर्रम के दौरान सांप्रदायिक हिंसा फैलाने का कोई प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दिन किसी भी संगठन को हथियारों के साथ जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक अक्तूबर को मुहर्रम के दौरान विसर्जन के अपने फैसले का बचाव करते हुए ममता ने तुष्टिकरण के विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी की ना के बाद भागवत की सभा के लिए मिला आडिटोरियम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण नहीं बल्कि प्रशासन है। वे राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। ममता ने कहा कि सरकार बीते 5 वर्षों से दुर्गा पूजा और मुहर्रम के एक साथ होने वाले आयोजनों को बखूबी संभालती रही है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर गंदी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ऐसे दलों पर बंगाल के खिलाफ साजिश करने और कुप्रचार करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पर तुष्टिकरण की राजनीतिक के आरोप लग रहे हैं।

लेकिन वे किसी खास धर्म के लिए नहीं बल्कि आम लोगों के लिए काम कर रही हैं। ममता ने कहा कि राज्य में लगभग 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है। आजादी के बाद से ही दोनों तबकों के लोग राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ रह रहे हैं।

जुलूस निकालने की बात नहीं कही : संघ

Mamata Banerjee warned, not get permission for procession with arms

बता दें कि बजरंग दल ने राज्य में हथियारों के साथ जुलूस निकालने और शस्त्र पूजा करने का एलान किया है। संगठन ने बीते 5 अप्रैल को रामनवमी के दिन सशस्त्र जुलूस निकाला था। लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ऐसा करने वालों से कड़ाई से निपटेगी।

ये भी पढ़ें- कोलकाता में तय समय पर ही होगा मोहन भागवत का कार्यक्रम: संघ​

जुलूस निकालने की बात नहीं कही : संघ
विजयादशमी के दिन राज्य में सशस्त्र जुलूस की अनुमति नहीं देने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एलान के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है कि वह हथियारों के साथ जुलूस नहीं निकालेगा।

संघ ने शस्त्र पूजा की योजना बनाई है। इसका मतलब हथियारों की पूजा करना है। संघ के दक्षिण बंगाल शाखा के सचिव जिष्णु बासु ने कहा कि शस्त्र पूजा दुर्गा पूजा का अभिन्न हिस्सा है। लेकिन शायद मुख्यमंत्री को इस बात की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed