{"_id":"59b72ba44f1c1bf77f8b607b","slug":"rss-saying-mohan-bhagwat-program-will-be-held-in-calcutta-on-fixed-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में तय समय पर ही होगा मोहन भागवत का कार्यक्रम: संघ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोलकाता में तय समय पर ही होगा मोहन भागवत का कार्यक्रम: संघ
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Sep 2017 06:04 AM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भले ही संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला देकर स्थान देने से मना कर दिया। लेकिन, संघ इस बात पर अड़ गया है कि कार्यक्रम तय समय पर ही होगा।
विज्ञापन
संघ ने कोलकाता के महाजाति सदन को स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता के 150वें जन्मदिवस के आयोजन के लिए बुक किया था। लेकिन ममता सरकार ने गत सप्ताह इसकी बुकिंग रद्द कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भागवत के दौरे से तय होगी संघ की बंगाल योजना
विज्ञापन
संघ के पश्चिम बंगाल प्रांत कार्यवाह जिश्नु बसु ने कहा, ‘हम तीन अक्टूबर को निर्धारित समय पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इसके लिए हमने बड़े हॉल को बुक किया है। राज्य सरकार ने इसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुई।'
राज्य सरकार ने कहा था कि बुकिंग को सुरक्षा कारणों से रद्द किया गया है क्योंकि सभागार में नवीनीकरण और मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती के कार्यक्रम का आयोजन करने वाली समिति के प्रवक्ता ने दावा किया कि सभागार के अधिकारियों ने जून में हमारी बुकिंग को स्वीकार कर लिया था।