फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee meet Home Minister Amit Shah Today

अमित शाह से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- एनआरसी में छूटे लोगों को एक मौका मिलना चाहिए

Thu, 19 Sep 2019 12:30 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 19 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee meet Home Minister Amit Shah Today
गृहमंत्री अमित शाह से मिलतीं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात को लेकर ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि यह कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को बचाने की कोशिश है। कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं और उन्हें बनर्जी का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि  गृहमंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल में एनआरसी को लेकर कोई बात नहीं हुई। उन्होंनें गृहमंत्री को एक पत्र सौंपा है जिसमें एनआरसी में छूटे लोगों को एक और मौका देने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने इसे दो सरकारों के बीच हुई बैठक बताया और कहा कि ज्यादा चर्चा राज्य के विकास मुद्दों पर हुई।


बनर्जी ने बुधवार को यह भी बताया कि उन्होंने शाह से भी समय मांगा है। उन्होंने कहा था कि ये मुलाकातें मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली आने के दौरान केंद्रीय वित्त एवं गृह मंत्री से मिलने के उनकी नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास वित्त मंत्री से मुलाकात करने का समय नहीं है लेकिन वह गृहमंत्री से मुलाकात करेंगी।

शारदा समूह से संबंधित पोन्जी घोटाला मामले में टीएमसी के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार सीबीआई के निशाने पर हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2021 में होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed