फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee to contest from Bhabanipur Jakir Hossain & Amirul Islam to contest in Bengal Assembly bypolls

पश्चिम बंगाल उप-चुनाव: ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जाकिर को जंगीपुर और अमिरुल को समसेरगंज से टिकट 

Sun, 05 Sep 2021 07:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Sep 2021 07:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल के सीएम पद पर बने रहने के लिए उप-चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राज्य में 30 सितंबर को उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन
Mamata Banerjee to contest from Bhabanipur Jakir Hossain & Amirul Islam to contest in Bengal Assembly bypolls
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के एलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए ममता को उप-चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अन्य सीटों में टीएमसी उम्मीदवार जाकिर हुसैन जंगीपुर और अमिरुल इस्लाम समसेरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन


राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 सितंबर को होने हैं। इस बीच टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा कि भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारकर भाजपा अपना पैसा बर्बाद न करें। यह चुनाव पूरी तरह एकतरफा होगा। 
विज्ञापन


तीन अक्तूबर को आएंगे नतीजे

इससे पहले चुनाव आयोग ने चार सितंबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों में उपचुनाव कराने की तारीखों का एलान किया था। चुनाव के नतीजे तीन अक्टूबर को आएंगे। बता दें कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने छोड़ी सीट 

संविधान के मुताबिक, ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद पर रहने के लिए 6 महीने के भीतर चुनाव जीतना जरूरी है, अगर वह चुनाव नहीं जीत पाईं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। ममता बनर्जी के लिए तृणमूल विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर सीट छोड़ दी है। 13 सितंबर को नामांकन करने की आखिरी तारीख है। इससे पहले ही ममता इस सीट से नामांकन करेंगी। 

ममता ने चुनाव आयोग पर उठाए थे सवाल

बता दें कि इससे पहले बंगाल में उपचुनाव में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल खड़े किए थे। साथ ही तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात कर जल्द से जल्द चुनाव कराने की अपील की थी। ममता ने कहा था कि बंगाल में जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं वहां पर कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed