{"_id":"5ab8cb6b4f1c1b51408b51b3","slug":"mamata-banerjee-slams-bjp-rss-over-ram-navami-arms-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP-RSS पर ममता का जोरदार हमला, क्या भगवान राम के हाथ में बंदूक देखी है? ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
BJP-RSS पर ममता का जोरदार हमला, क्या भगवान राम के हाथ में बंदूक देखी है?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में रामनवमी की एक रैली के दौरान दो गुटों में झड़प में एक शख्स की मौत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा 'क्या आपने कभी भगवान राम को बंदूक और तलवार के साथ देखा है? लेकिन बदमाशों का एक संगठन राम के नाम को खराब कर रहा है। क्या इस तरह की गुंडागर्दी पर प्रशासन को झुकना चाहिए।'
विज्ञापन
बता दें कि रामनवमी के मौके पर राज्य के पुरुलिया में बजरंग दल के सदस्यों ने एक रैली के दौरान तलवारें लहराईं थी। जबकि उन्हें हथियारों से लैस रैली निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
बताया गया कि बंगाल के ‘हिंदुओं को एकजुट’ करने की पहल के तहत ही यह रैलियां निकाली गईं। कई जगहों पर रामनवमी के मौके पर हथियार लेकर जुलूस निकाले गए। इन जुलूस और रैलियों पर टीएमसी नेताओं ने कहा कि इसमें कई बच्चों को हथियारों के साथ देखा गया।