फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee says I have covered my phone camera my phone so center could not spy on me on Pegasus case news in Hindi

ममता बनर्जी का तंज: केंद्र की 'जासूसी' से बचने के लिए फोन पर 'प्लास्टर' कर दिया है

Wed, 21 Jul 2021 04:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 21 Jul 2021 04:23 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी आज (21 जुलाई) को शहीद दिवस मना रही हैं। इस दौरान अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर केंद्र पर आरोप लगाए और कहा कि केंद्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल होने तक 'खेला होबे' (खेल जारी रहेगा)। बता दें कि टीएमसी के गठन के बाद से हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee says I have covered my phone camera my phone so center could not spy on me on Pegasus case news in Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए जासूसी कराने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इसे लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। बनर्जी ने कहा कि मैंने अपने फोन के कैमरे को ढक दिया है ताकि मेरी जासूसी न की जा सके। हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पेगासस डराने वाला है। मैं किसी से बात नहीं कर सकती। मैंने जासूसी से बचने के लिए अपने फोन पर प्लास्टर कर लिया है। हमें इसी तरह से केंद्र सरकार को भी ढक देना है, वरना देश बर्बाद हो जाएगा। इसके साथ ही ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जासूसी कराने के लिए बहुत पैसा खर्च कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि वह (केंद्र सरकार) हर चीज पर नजर रख रहे हैं। भाजपा देश को अंधकार के गर्त में ले गई है। बंगाल की जनता ने धनबल को नकार दिया है लेकिन भाजपा पूरी तरह तानाशाही पर आमादा है। इसके साथ ही उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से पेगासस जासूसी के आरोपों पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील भी की। 

'तीसरी लहर से निपटने की तैयारी नहीं और जासूसी पर ध्यान'

उन्होंने कहा, त्रिपुरा में हमारे कार्यक्रम में रोका गया है। क्या यह लोकतंत्र है? वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। मोदी सरकार को प्लास्टर करने की जरूरत है। अब हमें काम शुरू करना है। सरकार पेगासस के जरिए जासूसी करा रही है। जासूसी के लिए पैसे खर्च कर रही है। इसमें मंत्रियों और जजों के नंबर डाले जा रहे हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में देश ने गंगा में तैरती लाशें देखी हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते बहुत से लोगों की मौत हुई है और सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार से सिर्फ बयानबाजी कर रही है।  केंद्र सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की भी कोई तैयारी नहीं की है। 

'पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद नहीं हुई कोई हिंसा, रिपोर्ट गलत'

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कुछ सदस्य मानवाधिकार संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने गलत रिपोर्ट डाली है। मतदान के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। मतदान से ठीक पहले वे हम पर कैसे दबाव बना रहे हैं, हम जानते हैं। उन्होंने कहा कि अब जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करते तब तक 'खेला होबे'। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को खेला दिवस मनाएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा, 'देश की स्थिति बेहद खराब है। मोदी जी बुरा मत मानिए, मैं आपकी व्यक्तिगत आलोचना नहीं कर रही, लेकिन आप करते हैं। आपको सिर्फ अपनी पार्टी की ही चिंता है, जबकि हम पूरे देश के विकास में यकीन रखते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने गुजरात मॉडल को भी खारिज कर दिया और कहा कि गुजरात नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल स्टेट मॉडल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed