फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said We arrested Shahjahan Sheikh Objectionable remarks made on Home Minister

West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- हमने शाहजहां को गिरफ्तार किया; गृह मंत्री पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 05 Apr 2024 07:41 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:41 PM IST
सार

इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न सहित कई मामलों में ममता बनर्जी सरकार को घेरा था। शुक्रवार को ममता ने कहा था कि संदेशखाली में किसी की मौत नहीं हुई। फिर भी हमने वहां सब कुछ दिखा दिया। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee said We arrested Shahjahan Sheikh Objectionable remarks made on Home Minister
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि हम अराबुल को गिरफ्तार कर सकते हैं, शाहजहां को गिरफ्तार कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे आने वाले दिनों में वे विपक्ष के निशाने पर आ सकती हैं। हालांकि, तृणमूल के एक शीर्ष नेताओं ने कहा कि ममता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कूच बिहार के भाजपा उम्मीदवार निशिथ प्रामाणिक का जिक्र करना चाहती थीं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कूचबिहार में एक रैली को संबोधित कर रही थीं।  अलीपुरद्वार में तृणमूल उम्मीदवार प्रकाश चिक बड़ाईक के समर्थन में ममता ने चुनौती देते हुए कहा कि आप हिसाब दीजिए उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई में कितना भ्रष्टाचार हुआ है। बंगाल में जो कुछ मामले हुए उनमें हमने कार्रवाई की है। अगर आपके पास ताकत है तो श्वेत पत्र प्रकाशित करके दिखाओ। नीरव मोदी देश का पैसा लूटकर कैसे भाग गया?
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न सहित कई मामलों में ममता बनर्जी सरकार को घेरा था। शुक्रवार को ममता ने कहा था कि संदेशखाली में किसी की मौत नहीं हुई। फिर भी हमने वहां सब कुछ दिखा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed