फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee said that People have a right to know about missing of netaji subhash chandra bose

लोगों को नेताजी के लापता होने के बारे में जानने का अधिकार: ममता बनर्जी

Sun, 18 Aug 2019 04:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Aug 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee said that People have a right to know about missing of netaji subhash chandra bose
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्या हुआ था। बनर्जी ने यह बात ‘माटी के लाल’ नेताजी को ऐसे दिन याद करते हुए कही जिस दिन वह 74 वर्ष पहले लापता हो गए थे। बनर्जी ने कहा कि 18 अगस्त 1945 को लापता होने के बाद नेताजी कहां गए? यह अभी तक पता नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, ‘इसी दिन 1945 में नेताजी ताइवान के ताईहोकू हवाई अड्डे से एक विमान में सवार हुए थे और हमेशा के लिए लापता हो गए। हमें अभी भी नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ। लोगों को माटी के लाल के बारे में जानने का अधिकार है।’
विज्ञापन

 


कई  रिपोर्टों में दावा किया गया है कि नेताजी ताइवान के ताईहोकू हवाई अड्डे से एक विमान में सवार हुए थे जो कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें महान नेता की मृत्यु हो गई। जबकि उनकी मृत्यु के बारे में कोई पुष्टि नहीं है क्योंकि विशेषज्ञ उनके लापता होने के बारे में विभिन्न दावे लेकर आये। 


केंद्र ने समय समय पर नेताजी की मृत्यु या लापता होने से संबंधित रहस्यों पर प्रकाश डालने के लिए कई समितियों का गठन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया। इन समितियों में 1956 में शाह नवाज समिति, 1970 में खोसला आयोग और 2005 में मुखर्जी आयोग शामिल है।

एक सितंबर 2016 को नरेंद्र मोदी सरकार ने जापानी सरकार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जिसमें यह निष्कर्ष निकला था कि बोस की ताइवान में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हालांकि अभी भी कई लोगों का मानना है कि नेताजी विमान दुर्घटना में बच गए थे और छुपकर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed