{"_id":"5dee42c78ebc3e87ca32e2e4","slug":"mamata-banerjee-said-not-be-scared-of-citizenship-amendment-bill-nobody-can-impose-anything-on-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में लागू नहीं करने देंगे एनआरसी और नागरिकता विधेयक, कोई आप पर कुछ नहीं थोप सकता: ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में लागू नहीं करने देंगे एनआरसी और नागरिकता विधेयक, कोई आप पर कुछ नहीं थोप सकता: ममता
Mon, 09 Dec 2019 06:19 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 09 Dec 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee in Kharagpur
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य के लोगों को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) और नागरिकता (संशोधन) विधेयक से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन दोनों को कभी बंगाल में लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप चिंता मत करें कोई आप पर कुछ भी नहीं थोप सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोमवार को खड़गपुर में एक विजय रैली को संबोधित कर रही थीं। हाल के विधानसभा उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में इस रैली का आयोजन किया गया था। एनआरसी और सीएबी के विरोध की अपील करते हुए ममता ने कहा कि देश के किसी भी नागरिक को शरणार्थी नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
तृणणूल कांग्रेस के सत्ता में रहने तक बंगाल में इन दोनों को लागू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी वैध नागरिक को देश से बाहर नहीं निकाल सकती या उसे शरणार्थी नहीं बना सकती।
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee in Kharagpur: Don't be scared of CAB (Citizenship Amendment Bill). We are with you. As long as we are here nobody can impose anything on you. pic.twitter.com/MORl6xwL9o
— ANI (@ANI) December 9, 2019