फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee said I was not invited for centenary celebration of Visva Bharati University in West Bengal

विश्व भारती के कार्यक्रम पर ममता बनर्जी का जवाब, बोलीं- मुझे आमंत्रण नहीं मिला

Thu, 24 Dec 2020 04:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 24 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee said I was not invited for centenary celebration of Visva Bharati University in West Bengal
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय का आज शताब्दी समारोह था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। इसे लेकर भाजपा ने बनर्जी पर सवाल भी खड़े किए। 

विज्ञापन


वहीं, बनर्जी ने कहा है कि मुझे इस कार्यक्रम के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के संबंध में न तो मेरे पास कोई फोन आया और न ही कोई चिट्ठी मिली। कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय की ओर से ममता को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यपाल ने साधा राज्य सरकार पर निशाना
उधर, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिकेट में सभी गेंदों को नहीं खेला जाता है और सभी को बख्शा भी नहीं जाता है। जो लोग विश्वविद्यालय को विवाद में डालना चाहते हैं, मैं उनसे संस्थान और कुलपति को पूर्ण स्वायत्तता देने की अपील करता हूं।

पांच छात्रों के साथ हुई थी शुरुआत

विश्व भारती विश्वविद्यालय की शुरुआत एक आश्रम के तौर पर रवींद्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में सात एकड़ जमीन पर एक आश्रम के तौर पर की थी। जहां 1901 में रवींद्रनाथ टैगोर ने पांच छात्रों के साथ विश्वविद्यालय स्थापित किया और इसे विज्ञान के साथ कला और संस्कृति की पढ़ाई का उत्कृष्ट केंद्र बनाया।

1921 में इसे राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिला और वर्तमान में यहां छह हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। विश्व भारती देश की सबसे पुरानी केंद्रीय यूनिवर्सिटी है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान घोषित किया गया था।

शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध 

केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस विश्वविद्यालय से 10 उप-संस्थान भी संबद्ध हैं जो उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं। विश्वविद्यालय स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के पाठ्यक्रमों का संचालन करता है। यहां के पुस्तकालय में दुनियाभर की किताबें मौजूद हैं।

शांतिनिकेतन में स्थित इस विश्वविद्यालय को अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले लोग यहां के खान-पान के भी मुरीद हैं। यहां की प्राकृतिक छटा मनमोहक है और यह विश्वविद्यालय दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed