फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee's nephew abhishek banerjee seriously injured in accident

ममता के सांसद भतीजे सड़क हादसे में घायल, हालत गंभीर

Wed, 19 Oct 2016 06:49 AM IST
ब्यूरो/कोलकाता
ब्यूरो/कोलकाता Updated Wed, 19 Oct 2016 06:49 AM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee's nephew abhishek banerjee seriously injured in accident
- फोटो :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार शाम को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, कंघे और पैरों में चोटें आई हैं। इस हादसे में अभिषेक के कई सुरक्षा कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


अभिषेक को महानगर के बेलव्यू नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी फोन पर अभिषेक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। अभिषेक के इलाज के लिए एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन


यहां मिली खबरों के मुताबिक, यह हादसा दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर हुगली जिले में सिंगुर के पास हुआ। अभिषेक एक पार्टी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बहरमपुर से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरटेक करने के चक्कर में क्रेन से टकराई कार ​

Mamata banerjee's nephew abhishek banerjee seriously injured in accident

उनकी कार के आगे व पीछे पुलिस की पायलट कारें थीं। सिंगुर के पास सामने जा रही एक क्रेन को ओवरटेक करने के प्रयास में ये हादसा हुआ। पहले पायलट कार क्रेन से टकराई और फिर अभिषेक की कार से टकराई। इससे दोनों गाड़ियां उलट गईं। 

बाद में सुरक्षा कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभिषेक को कार से बाहर निकाला। उनको सुरक्षा कर्मचारियों की कार में ही कोलकाता ले आया गया। 

शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनको बेलव्यू नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया। वहां उनके सिर और दूसरे हिस्सों की स्कैनिंग और तमाम दूसरे परीक्षण किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद अभिषेक की कार ने कम से कम तीन बार पलटी खाई और उलट गई। लोगों ने बताया कि अभिषेक के सिर के  अलावा कंधों, पैरों और आंख के नीचे गहरी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed