{"_id":"5ce02c34bdec22076759f046","slug":"mamata-banerjee-requested-election-commission-to-organize-fair-voting-in-west-bengal-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से किया पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान कराने का अनुरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से किया पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष मतदान कराने का अनुरोध
Sat, 18 May 2019 09:30 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 18 May 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा के हस्तक्षेप के बिना ‘शांतिपूर्ण और निष्पक्ष’ ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे पत्र में कहा, ‘लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का कल मतदान है, मैं आपके कार्यालय से अनुरोध करूंगी कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से, निष्पक्ष रूप से और केंद्र सरकार के किसी भी अनुचित हस्तक्षेप तथा केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा किसी भी हस्तक्षेप के बिना पूरा कराया जाए।’
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव आयोग से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संघीय ढांचे की रक्षा करने और विपक्षी दलों के प्रति उचित सम्मान बढ़ाने का अनुरोध किया।