फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee request to PM Modi to make sure Sourav Ganguly must be allowed to contest ICC election

Bengal: 'पीएम मोदी सुनिश्चित करें कि सौरव गांगुली को ICC का चुनाव लड़ने दिया जाए', ममता बनर्जी ने की अपील

Mon, 17 Oct 2022 03:51 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 03:51 PM IST
सार

मामले में सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़वाना चाहती थीं, तो उन्हें उन्हें पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। खेल में राजनीति मत करिए।

विज्ञापन
Mamata Banerjee request to PM Modi to make sure Sourav Ganguly must be allowed to contest ICC election
पीएम मोदी-ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्तमान BCCI अध्यक्ष को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से अपील की है कि वह सुनिश्चित करें कि पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को आईसीसी का चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें। खेल भावना से निर्णय लें। उन्होंने कहा, सौरव गांगुली किसी राजनीतिक दल के सदस्य भी नहीं हैं। 
विज्ञापन


सुवेंदु ने किया पलटवार
मामले में सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़वाना चाहती थीं, तो उन्हें उन्हें पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। खेल में राजनीति मत करिए। पीएम मोदी इन चीजों से दूर रहते हैं। अगर ममता दीदी दादा का इतना कही भला चाहती हैं, तो शाहरुख खान को हटा दें और सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरव गांगुली भी दे चुके हैं संकेत 
बीसीसीआई अध्यक्ष के बाद की योजनाओं पर बात करते हुए एक इवेंट में गांगुली ने कहा था कि वह लंबे समय से प्रशासक रहे हैं और अब कुछ और करना चाहते हैं। गांगुली ने कहा- मैं एक प्रशासक रहा हूं और मैं कुछ और काम के लिए आगे बढ़ूंगा। आप जीवन में चाहे जो कुछ भी करते हैं, लेकिन जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो वह सबसे अच्छा दिन होता है। मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा हूं और मैं आगे भी बड़ी चीजें करता रहूंगा। आप हमेशा के लिए खिलाड़ी नहीं हो सकते, आप हमेशा के लिए प्रशासक नहीं हो सकते। दोनों काम करके बहुत अच्छा लगा।

ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि गांगुली आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। गांगुली इस रोल में दिख सकते हैं। गांगुली ने कहा- आप एक दिन में अंबानी या नरेंद्र मोदी नहीं बनते। आपको वहां पहुंचने के लिए महीनों और सालों तक काम करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed