फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee on RSS, Critisized bjp West Bengal Politics

ममता बोलीं: 'RSS इतनी बुरी नहीं है, पता होता राजनीति इतनी गंदी होगी, तो इसमें कभी नहीं आती'

Thu, 01 Sep 2022 10:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 01 Sep 2022 10:31 AM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार (पार्टी) की छवि को गंदा करने की कोशिश ना की जाए, वर्ना किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Mamata Banerjee on RSS, Critisized bjp West Bengal Politics
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं और चर्चा में बने रहने की वजह RSS की तारीफ में दिया उनका हालिया बयान है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ममता बनर्जी ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि RSS इतनी बुरी है। संघ में अभी कुछ लोग हैं जो भाजपा की तरह नहीं सोचते। एक दिन यह सब्र जरूर टूटेगा। वहीं इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार (पार्टी) की छवि को गंदा करने की कोशिश ना की जाए, वर्ना किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


अगर मुझे पता होता कि राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी तो मैं कभी राजनीति में नहीं आती
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि मैंने समाज की सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया.. लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं बहुत पहले राजनीति छोड़ देती अगर मुझे पहले से पता होता कि आज की राजनीति इतनी गंदी हो जाएगी जहां मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इतनी झूठी बदनामी का सामना करना पड़ेगा। ममता ने कहा कि एजेंसी के समन केवल प्रतिशोध की राजनीति नहीं है, यह खुली हिंसा है। ममता ने एक बार फिर से  कहा कि पशु और कोयला तस्करी के मुद्दे केंद्रीय गृहमंत्रालय और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...

ममता ने भाजपा पर बोला हमला
वहीं ममता ने भाजपा के आरोपों का भी जवाब दिया। ममता ने कहा कि भाजपा आरोप लगाती है कि कोयला, पशु तस्करी और शिक्षक भर्ती घोटालों की आय का अंतिम गंतव्य कालीघाट है। मैं पूछना चाहती हूं कि आप कालीघाट पर क्यों रुक रहे हैं? यदि आप में हिम्मत है, तो उस व्यक्ति का नाम लें जो उस पैसे का अंतिम प्राप्तकर्ता है। या क्या आपका मतलब है कि पैसा कालीघाट के प्रसिद्ध काली मंदिर में जा रहा है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed