फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee not happy with work of India Block, said- If I get a chance I will take command the alliance

West Bengal: इंडिया ब्लॉक के काम से खुश नहीं ममता बनर्जी, कहा- मौका मिला तो संभालूंगी गठबंधन की कमान

Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Fri, 06 Dec 2024 11:01 PM IST
सार

भाजपा का मुकाबला करने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन इंडिया दो दर्जन से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। हाल ही में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों से अपने अहंकार को अलग रखने और ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेता बनाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee not happy with work of India Block, said- If I get a chance I will take command the alliance
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और विपक्षी गठबंधन इंडिया की प्रमुख नेता ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वे इंडिया ब्लॉक के काम से खुश नहीं हैं। अगर मौका मिला तो वह गठबंधन की कमान संभाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल की सीएम के साथ ही विपक्षी गठबंधन चलाने की जिम्मेदारी उठा सकती हूं। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था। अब इसका प्रबंधन गठबंधन का नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है। अगर वे इसे नहीं चला सकते तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा। अगर मुझे मौका मिला तो मैं इसका सुचारू संचालन सुनिश्चित करूंगी। मैं बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन मैं इसे यहीं से चला सकती हूं।
विज्ञापन


भाजपा का मुकाबला करने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन इंडिया दो दर्जन से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। हाल ही में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कांग्रेस और गठबंधन के अन्य सहयोगियों से अपने अहंकार को अलग रखने और ममता बनर्जी को विपक्षी गठबंधन का नेता बनाने की मांग की थी। मौजूदा समय में चुनावों में विपक्षी गठबंधन को लगातार मिल रही हार के चलते इस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी की पार्टी इसलिए दबाव बना रही है क्योंकि हाल ही में बंगाल में हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को हराया। जबकि टीएमी के विरोध में आरजी कर मेडिकल कॉलेज समेत तमाम मुद्दे थे। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की और विपक्ष के महाविकास अघाड़ी की करारी हार हुई। 


हालांकि झारखंड में झामुमो के शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया ब्लॉक ने जोरदार वापसी की। मगर कांग्रेस ने अपनी हार का सिलसिला जारी रखा। झारखंड में वह झामुमो की सहयोगी बनकर रह गई। इसके साथ ही विपक्षी खेमे में कांग्रेस की भूमिका और भी कम हो गई, क्योंकि अन्य छोटे दलों ने उससे बेहतर प्रदर्शन किया। कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन का नेता माना जाता है, जबकि टीएमसी लगातार ममता बनर्जी को गठबंधन की कमान सौंपने की मांग करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed