फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee narendra modi swearing in ceremony invite slams nda news updates

सियासत: ममता बोलीं- प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता नहीं मिला, जाने का इरादा भी नहीं; NDA को लिया आड़े हाथ

Sat, 08 Jun 2024 06:52 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
mamata banerjee narendra modi swearing in ceremony invite slams nda news updates
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने के बाद देश के सियासी गलियारों में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सियासत के ऐसे ही अहम घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता नहीं मिला है। ममता ने कहा कि वे राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में जाने का इरादा भी नहीं रखतीं। मीडिया से बात करते हुए ममता ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


गैर भाजपा सांसद सतर्क रहें: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अवैध तरीकों से सत्ता में आने वाली भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार को अपनी शुभकामनाएं नहीं दे सकतीं हैं। साथ ही उन्होंने गैर भाजपा सांसदों को हिदायत दी है कि भारतीय जनता पार्टी से सतर्क रहें। सभी पार्टियों से उन्होने कहा कि भाजपा सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी TMC संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं। वहीं पार्टी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को लोकसभा में पार्टी का नेता, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा का उपनेता, जबकि कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को राज्यसभा में पार्टी का नेता चुना गया, सागरिका घोष को उपनेता और नदीमुल हक को मुख्य सचेतक चुना गया।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में TMC का शानदार प्रदर्शन

लोकसभा 2024 चुनाव में पश्चिम बंगाल में इस बार टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया। कुछ राजनीतिक विश्लेषक भाजपा की छह-सात सीटें बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मतगणना में भाजपा 10 सीटों पर सिमट गई। 31 सीटों पर झंडे गाड़ कर ममता ने साबित कर दिया कि भाजपा अब भी यहां के लिए बाहरी पार्टी ही है। भाजपा इस बार कई सीट भी हार गई। इस बार ममता को एकतरफा मुस्लिम वोट मिला।

ममता ने भाजपा के जवाब में साफ्ट हिंदू कार्ड चला और अपने हिंदू वोट बैंक को खिसकने नहीं दिया। नतीजों से ममता ने अपनी बंगाली पहचान और पुख्ता कर ली है। लक्ष्मी भंडार योजना, हर महीने खाते में एक हजार रुपये देने की घोषणा ने जोरदार असर किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed