फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee name missing invitation inauguration of Phase I of East-West Metro Kolkata

Kolkata: ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को लेकर निमंत्रण की राजनीति, ममता का नाम गायब

Thu, 13 Feb 2020 03:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Feb 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee name missing invitation inauguration of Phase I of East-West Metro Kolkata
Invitation card East-West Metro corridor - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम निमंत्रण पत्र से गायब होने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के फेज -1 का उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल करने वाले हैं। इसके लिए जो निमंत्रण कार्ड जारी किया गया है उससे ममता बनर्जी का नाम गायब है।

विज्ञापन


मेट्रो के उद्घाटन के लिए जो निमंत्रण पत्र जारी किया गया है उसमें उद्घाटनकर्ता के रूप में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल का नाम लिखा गया है। वहीं भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का नाम गेस्ट ऑफ ऑनर में दिया गया है। हैरत की बात यह है कि गरिमामयी उपस्थिति के तहत ममता मंत्रिमंडल के अग्नि और आपातकालीन सेवा (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री सुजीत बोस और बारासात से तृणमूल सांसद काकोली घोष दस्तीदार का नाम दिया गया है। इन दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन

तृणमूल सांसदों और विधायकों ने कार्यक्रम का किया बहिष्कार

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरीडोर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित नहीं करने के विरोध में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ सांसद और एक विधायक ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार और विधायक सुजीत बोस ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है। सेक्टर पांच को सॉल्ट लेक स्टेडियम से जोड़ने वाले ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल शाम को करेंगे।


दस्तीदार ने बताया कि जब ममता बनर्जी 2009-2011 में रेल मंत्री थीं तब ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर उन्हीं का मौलिक विचार था। उन्होंने ही रेलवे बजट में इसके लिए धन आवंटित किया था। और अब जब परियोजना का उद्घाटन होने जा रहा है तो उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। यह बंगाल की जनता का अपमान है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बोस और बिधानगर नगर निगम के अध्यक्ष कृष चक्रवर्ती कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed