{"_id":"5aba4f414f1c1b51408b54cb","slug":"mamata-banerjee-meets-opposition-leaders-in-delhi-trying-to-opposition-united","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दलों से ममता की सीधी मुलाकात, 2019 में BJP के खिलाफ चुनावी जंग के लिए दिया फॉर्मूला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
10 दलों से ममता की सीधी मुलाकात, 2019 में BJP के खिलाफ चुनावी जंग के लिए दिया फॉर्मूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिशें लगातार तेज होती जा रही हैं। इस क्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने जहां कांग्रेस विरोधी गैरभाजपाई दलों को साधने की जिम्मेदारी ली है। वहीं टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने राज्यों में भाजपा के खिलाफ सबसे मजबूत दल की अगुवाई में गठबंधन बनाकर चुनावी जंग में उतरने का फॉर्मूला दिया है।
विज्ञापन
चार दिन के दिल्ली प्रवास पर सोमवार को यहां आई ममता ने मंगलवार को संसद भवन में 10 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठक की। एनसीपी सूत्रों के प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले की उपस्थिति में पवार और ममता के बीच 40 मिनट की अहम बैठक हुई। तीसरा मोर्चा के गठन की समर्थक ममता ने पवार के पांव छूए और उनसे विपक्षी मोर्चा की अगुवाई की अपील की।
विज्ञापन
पवार ने ममता को अलग-अलग मोर्चा की जगह भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। पवार ने कहा कि वह खुद बीजेडी, टीडीपी, टीआरएस जैसे भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस विरोधी दलों के मुखिया से मुलाकात कर आम राय बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान ममता का कहना था कि भाजपा को अलग-अलग राज्यों में पराजित करने के लिए उन राज्यों में सबसे मजबूत दल की अगुवाई में गठबंधन खड़ा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भी उन्होंने कांग्रेस को साथ आने का निमंत्रण दिया था। बकौल ममता कर्नाटक की जंग में उतरी कांग्रेस को अकेले आगे बढ़ने के बदले जेडीएस को साथ लेना चाहिए। इसी तरह की कोशिश अन्य राज्यों में भी होनी चाहिए।
ममता से पहले आजाद ने की पवार से मुलाकात
तीसरा मोर्चा की समर्थक ममता की पवार से मुलाकात मामले में कांग्रेस खासी आशंकित रही। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ममता-पवार की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस नेतृत्व ने गुलाम नबी आजाद को पवार के पास भेजा। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई। इससे पहले ममता ने संसद भवन में सोनिया गांधी से मुलाकात की कोशिश की।
उन्होंने पार्टी सांसद दिनेश त्रिवेदी को संदेश के साथ कांग्रेस दफ्तर भेजा, मगर तब तक सोनिया संसद भवन से जा चुकी थीं। हालांकि टीएमसी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली प्रवास में दोनों नेताओं की मुलाकात हर हाल में होगी।
10 दलों के नेताओं से ताबड़तोड़ मुलाकात
संसद भवन में ममता ने पवार के अतिरिक्त सपा के रामगोपाल यादव-धर्मेंद्र यादव, राजद की मीसा भारती और जयप्रकाश यादव, टीआरसी की कविता, डीएमके की कनिमोझी, शिवेसना के संजय राउत, बीजेडी, टीएमसी, एआईयूडीएफ, वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों से मुलाकात की।