फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC Scam: TMC MP Claims Mamta Banerjee was Unknown of Partha Arpita Mukherjee Teacher Recruitment Scam

SSC Scam: अपने 'पार्थ' की काली करतूत से अनजान थीं ममता, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में TMC सांसद का दावा

Sat, 30 Jul 2022 08:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Jul 2022 08:44 AM IST
सार

WBSSC scam: पश्चिम बंगाल के पूर्व उद्योग मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की हिरासत में हैं। पार्थ चटर्जी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद तृणमूल का दूसरे नंबर का कद्दावर चेहरा माना जाता था। ममता बनर्जी पार्थ चटर्जी को बड़े भाई का दर्जा देती थीं।

विज्ञापन
SSC Scam: TMC MP Claims Mamta Banerjee was Unknown of Partha Arpita Mukherjee Teacher Recruitment Scam
अर्पिता मुखर्जी और पार्थ चटर्जी - फोटो : Social Media

विस्तार

शिक्षक भर्ती घोटाले में  बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी का नाम सामने आने के बाद से  बंगाल की सियासत गरमा गई है। मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जवाब की मांग कर रही है। वहीं इस भारी विरोध प्रदर्शन  के मद्देनजर टीएमसी के सांसद की प्रतिक्रिया सामने आई है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय का दावा है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी ममता बनर्जी समेत पार्टी में किसी को नहीं थी। जैसे ही हमें इस बारे में पता चला, हमने ऐक्शन लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया। तृणमूल नेता ने कहा कि अगर सुवेंदु अधिकारी के पास कोई सबूत है, तो उसे ईडी को बताना चाहिए, मीडिया को नहीं।

विज्ञापन


 जब तक दीदी के कालीघाट आवास की झलक नहीं देख लेते सांस रोककर रखें: सुवेंदु अधिकारी
वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैटों से बरामद काले धन को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि ''टॉलीगंज फ्लैट से 21 करोड़ रुपये और बेलघरी से 29 करोड़ रुपये – केवल छोटी तलहटी हैं। जब तक आप माउंट बीरभूम और कालीघाट(ममता का आवास) की एक झलक नहीं देख लेते, तब तक अपनी सांस रोककर रखें।"
विज्ञापन


सीएम ममता को सबकुछ पता था: अधिकारी
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय एक सक्षम एजेंसी है। उन्हें जांच करने दीजिए। सभी को मालूम है कि पार्थ चटर्जी की काली करतूत की जानकारी ममता बनर्जी को थी। ममता दीदी के निर्देशन में ही सारा खेल खेला गया है। टीएमसी का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार है। केवल जनता की धारणा के चलते टीएमसी ने पार्थ को उनके पदों से हटाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले हफ्ते पीएम मोदी और ममता के बीच बैठक की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच  बैठक अगले हफ्ते हो सकती है। ये बैठक पांच या छह अगस्त को हो सकती है। दरअसल, ममता बनर्जी पांच और छह अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रही हैं। तभी दोनों नेताओं की मुलाकात की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed