फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee condemns Lenin statue break, said Gandhi statue may be next target

लेनिन की प्रतिमा गिराने पर भड़की ममता, कहा- ऐसे लोग 'गांधी और बोस को भी बना सकते निशाना

Tue, 06 Mar 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 06 Mar 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
 Mamata Banerjee condemns Lenin statue break, said Gandhi statue may be next target
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा के बेलोनिया शहर में मार्क्सवादी नेता व्लादिमीर लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे अलगाववादी नेता गांधी, सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं को भी निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि माकपा के साथ उनके सैद्धांतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन लेनिन जैसे किसी नेता की प्रतिमा ढहाना उनको बर्दाश्त नहीं होगा। 
विज्ञापन


कहा- अलगाववादी लेनिन के बाद गांधी व बोस की प्रतिमा को बना सकते हैं निशाना

ममता ने कहा कि त्रिपुरा के विकास पर ध्यान देने की बजाय भाजपा नेताओं का हिंसा में शामिल होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे मंगलवार को बांकुड़ा जिले में एक जनसभा में बोल रही थीं। ध्यान रहे कि त्रिपुरा के बेलोनिया में कथित भाजपा समर्थकों ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए लेनिन की एक विशाल प्रतिमा को बुलडोजर की सहायता से गिरा दिया। 
विज्ञापन


दक्षिण त्रिपुरा के इस शहर के बीचोबीच स्थित कॉलेज स्क्वायर में उक्त प्रतिमा लगी थी। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी राजनीति है? वे लोग आज लेनिन की प्रतिमा गिरा रहे हैं और कल गांधी, बोस, टैगोर, विवेकानंद व बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं के साथ भी यही सलूक करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed