{"_id":"607acc768ebc3e8d16550746","slug":"mamata-banerjee-audio-tape-phone-tapped-she-will-order-for-cid-nquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल का रण : ममता का गंभीर आरोप- मेरा फोन टैप किया जा रहा है, करवाऊंगी सीआईडी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल का रण : ममता का गंभीर आरोप- मेरा फोन टैप किया जा रहा है, करवाऊंगी सीआईडी जांच
Sat, 17 Apr 2021 05:24 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, गलसी
पीटीआई, गलसी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 17 Apr 2021 05:24 PM IST
सार
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है
- टीएमसी ने ऑडियो क्लिप को फर्जी करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई
विज्ञापन
दमदम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूच बिहार में हुई गोलीबारी संबंधी कथित ऑडियो टेप सामने आने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनका फोन टैप किया जा रहा है और वह इस मामले की आपराधिक अन्वेषण विभाग (सीआईडी) से जांच कराए जाने का आदेश देंगी।
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार को एक कथित ऑडियो क्लिप जारी किया था, जिसमें बनर्जी सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार से कथित तौर पर यह कहती सुनाई दे रही हैं कि वह केंद्रीय बलों की गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के शवों के साथ रैलियां करें।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई। बनर्जी ने शनिवार को यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास कार्यक्रमों पर आधारित तृणमूल कांग्रेस की मुहिम का ‘‘मुकाबला नहीं कर’ सकती, इसलिए वह षड्यंत्र रच रही है।
विज्ञापन
तृणमूल प्रमुख ने कहा कि वे (भाजपा नेता) हमारी रोजाना की बातचीत भी छिप कर सुन रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे फोन पर होने वाली खाना बनाने एवं घर से अन्य कामों से जुड़ी हमारी बातों संबंधी कॉल भी टैप कर रहे है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में सीआईडी जांच का आदेश दूंगी। मैं जासूसी संबंधी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल किसी को नहीं छोड़ूंगी। मुझे पता चल चुका है कि इसके पीछे कौन है।
बनर्जी ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि इस प्रकार के कृत्यों में केंद्रीय बलों को कुछ एजेंटों के साथ शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही इसमें कोई भूमिका नहीं होने का दावा करती है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इसके पीछे उसी का हाथ है।