ममता का भाजपा पर हमला, कहा- बंगाल को 'दंगा प्रभावित गुजरात' नहीं बनने दूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। ममता ने दावा किया कि भाजपा बाहरी लोगों की पार्टी है और राज्य में उनका कोई स्थान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बंगाल को कभी भी ‘दंगा प्रभावित गुजरात’ नहीं बनने देंगी।
ममता ने आश्चर्य जताया कि देश की सीमा पर स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्यों चुनावों में इतने व्यस्त हैं। ममता ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी ऐसा गृह मंत्रीनहीं देखा है।
ममता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में बाहरी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग सिर्फ चुनावों के दौरान राज्य में आते हैं और राज्य की शांति को बाधित करने की कोशिश करते हैं, उनका कोई स्वागत नहीं है।
हाल ही में भाजपा ने राज्य को पांच संगठनात्मक क्षेत्रों में विभाजित किया है और केंद्रीय नेताओं को उनका प्रभारी बनाया है। ममता ने कहा कि भाजपा कह रही है कि पश्चिम बंगाल को गुजरात में बदल देंगे। क्यों वे हमारे बंगाल को गुजरात जैसे दंगा-प्रभावित स्थान में बदलना चाहते हैं? हम दंगा नहीं चाहते।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना बनर्जी ने उन पर आरोप लगाया कि वह यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें भाजपा के विरोध मार्च के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया जबकि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया।’
स्वास्थ्य साथी योजना पूरे राज्य को कवर करेगी
वहीं ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के लिए स्वास्थ्य साथी नाम की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह राज्य की पूरी आबादी को कवर करेगी।
West Bengal CM Mamata Banerjee announces that the #SwasthyaSathi health scheme will cover the entire population of the state
— Press Trust of India (@PTI_News) November 26, 2020
ममता ने किसानों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हरियाणा में किसानों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश नहीं लगा सकता है।
West Bengal CM Mamata Banerjee condemns police action on farmers in Haryana, says Centre cannot curb democratic rights of farmers. #FarmersProtest
— Press Trust of India (@PTI_News) November 26, 2020