{"_id":"5dfcb5c78ebc3e87b17f4ad1","slug":"mamata-banerjee-attacks-center-government-over-caa-and-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का मोदी सरकार पर हमला, सबको भगाने वाले एक दिन खुद देश से भाग जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का मोदी सरकार पर हमला, सबको भगाने वाले एक दिन खुद देश से भाग जाएंगे
Fri, 20 Dec 2019 05:21 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 20 Dec 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता ने सीधे मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह कानून तुरंत वापस नहीं लिया तो इस सरकार को जाना होगा।
ममता ने शुक्रवार को कोलकाता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि कानून तुरंत वापस लिया जाए। कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर मतविभाजन में हिस्सा नहीं लिया जिसका मतलब है कि वह इसका समर्थन नहीं करते, उन्हें संशोधित नागरिकता कानून को वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 'अगर नागरिकता कानून इतना अच्छा है तो पीएम मोदी जी आपने वोट क्यों नहीं डाला? आप दो दिन संसद में थे, लेकिन जब आपने वोट नहीं डाला तो मुझे ये अंदाजा है कि आप भी इस कानून का समर्थन नहीं करते।'
विज्ञापन
ममता ने भाजपा की मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सबको भगाने की साजिश रचने वाले एक दिन खुद भाग जाएंगे। भाजपा यह सोचकर एक के बाद एक राजनीतिक एजेंडा थोप रही है कि लोग शांति पसंद हैं। भाजपा राष्ट्रवाद की बातें करती है, गांधीजी, नेताजी ने जब भारत के लिए संघर्ष किया था तब पार्टी नहीं थी।

West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata: Agar CAB itna accha hai toh Pradhan Mantri ji aapne vote kyun nahi dala? Aap do din Parliament mein the, lekin jab aapne vote nahi dala toh mujhe yeh andaza hai ki aap bhi isse support nahi karte. Aap ise reject kar dijiye. pic.twitter.com/aBVNQBBiS9
— ANI (@ANI) December 20, 2019