{"_id":"5dcd40598ebc3e5b586e74a8","slug":"mamata-banerjee-attacks-bjp-on-maharashtra-governor-impose-president-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ममता का राज्यपाल पर निशाना, कुछ लोग भाजपा मुखपत्र की तरह कर रहे काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ममता का राज्यपाल पर निशाना, कुछ लोग भाजपा मुखपत्र की तरह कर रहे काम
Thu, 14 Nov 2019 05:40 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 14 Nov 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे कुछ लोग भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। आपने मेरे राज्य में भी लोगों को एक समानांतर सरकार चलाने की कोशिश करते देखा होगा।
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee on Maharashtra Governor imposes President's rule: There are some people who are working like a BJP mouthpiece. In my state also you have seen people trying to run a parallel govt. pic.twitter.com/xtscmOS6pA
— ANI (@ANI) November 14, 2019विज्ञापन
ममता ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को केंद्र सरकार को समर्थन नहीं देना चाहिए और केंद्र को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। ममता ने कहा, मैं आमतौर पर संवैधानिक पदों पर टिप्पणी नहीं करती, लेकिन कुछ लोग भाजपा के मुखपत्र की तरह काम कर रहे हैं। मेरे राज्य में भी आपने देखा है कि क्या चल रहा है, वे एक समानांतर प्रशासन चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लोगों द्वारा चुनी जाती हैं और संघीय ढांचे को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए। उन्हें (सरकारों को) काम करने दिया जाना चाहिए।