फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallya's super luxury aircraft will be auctioned again

दोबारा नीलाम होगा माल्या का सुपर लग्जरी विमान

Wed, 06 Jul 2016 08:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Mallya's super luxury aircraft will be auctioned again
- फोटो : indianexpress

भगौड़ा साबित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या के लिए एक और बुरी खबर है। माल्या का निजी लग्जरी विमान नीलामी के लिए फिर से तैयार है। सर्विस टैक्स डिपॉर्टमेंट विमान की नीलामी का एक प्रयास पहले भी कर चुका है जो विफल रहा था।

विज्ञापन


डिपॉर्टमेंट अब इस विमान की नीलामी के लिए इसके आरक्षित मूल्य को कम करने जा रहा है। हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान के मूल्यांकन के बारे में अंतिम फैसला विभाग की संयुक्त समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले 30 जून को माल्या के इसी विमान की केवल एक ही बोली लगी थी, जिसे विभाग ने खारिज कर दिया था। इस विमान की एक मात्र बोली संयुक्त अरब अमीरात की एविएशन सपॉर्ट कंपनी एल्ना एरो डिस्ट्रीब्यूशनल फाइनेंस होल्डिंग ने लगाई थी। जबकि विमान की आरक्षित कीमत 152 करोड़ रखी रुपए गई थी, लेकिन इस कंपनी ने आरक्षित मूल्य पर मात्र 1.09 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी 21 अगस्त को हो सकती है

Mallya's super luxury aircraft will be auctioned again

सर्विस टैक्स डिपॉर्टमेंट के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग नीलामी का नया दौर शुरू करने की तैयारी में है, जिससे माल्या पर बकाया 800 करोड़ में से कुछ की वसूली हो सके। वहीं सूत्रों का कहना है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोबारा नीलामी करने के लिए अनुमति दे दी है।

माना जा रहा है कि यह नीलामी 21 अगस्त को हो सकती है। अधिकारी ने कहा है कि जहां तक संभव होगा तो विभाग आरक्षित मूल्य को कम करेगा। जिससे अधिक लोग नीलामी में शामिल हो सकेंगे। आपको बता दें कि सर्विस टैक्स डिपॉर्टमेंट ने यह विमान दिसंबर, 2013 में कुर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed