फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallya's arrest is drama of Modi: Congress

माल्या की गिरफ्तारी से लोगों की आंख में धूल झोंक रहे मोदी: कांग्रेस

Wed, 19 Apr 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 19 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
 Mallya's arrest is drama of Modi: Congress
- फोटो : ani

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की लंदन में गिरफ्तारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता की आंख में धूल झोंक रहे हैं। कांग्रेस ने पीएम से कहा कि वह माल्या की हिरासत और उनसे कर्ज की वसूली की समयसीमा निर्धारित करें। पार्टी ने पूछा कि मोदी सरकार माल्या का ब्रिटेन से निर्वासन कराने के बजाय प्रत्यर्पण क्यों करा रही है। निर्वासन से उसे जल्दी भारत लाना सुनिश्चित होता।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘यह अजीब है कि वह हिरासत में लिए जाने के बाद छूट भी गए। यह किस तरह का प्रत्यर्पण है? उन्हें एक घंटे तक हिरासत में रखा गया और फिर सम्मानजनक तरीके से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


माल्या को भारत लाने और उससे लोगों के 9,091 करोड़ रुपये वसूलने में क्या दर्जनों साल और लगने वाले हैं। 15 साल, 30 साल या हमारी पूरी जिंदगी। ये ऐसे सवाल हैं जिनका मोदी और भाजपा को जवाब देना होगा। भाजपा सरकार को प्रत्यर्पण के लिए आवेदन करने में ही तीन साल लग गए। सरकार को माल्या को भारत लाने और उससे 9,091 करोड़ रुपये वसूलने की समयसीमा बतानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किंगफिशर एयरलाइन कर्मियों को अपने बकाए वेतन की चिंता

 Mallya's arrest is drama of Modi: Congress

माल्या की गिरफ्तारी सरकार की इच्छाशक्ति को है दर्शाता: भाजपा
भाजपा ने मंगलवार को कहा कि विजय माल्या की लंदन में हुई गिरफ्तारी सार्वजनिक संसाधनों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मोदी सरकार की इच्छाशक्ति को दर्शाता है। पार्टी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा, यह सरकार के अथक प्रयासों और काला धन बनाने जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि करता है। सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा।

किंगफिशर एयरलाइन कर्मियों को अपने बकाए वेतन की चिंता
कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व कर्मचारियों को अपने बकाए वेतन की चिंता सता रही है। लंदन में माल्या की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चिंता बकाए वेतन का भुगतान है। एयरलाइन के पूर्व पायलट राहुल भसीन ने कहा, ‘हमारी चिंता यही है कि सरकार उसे भारत लाए और हमें हमारा बकाया मिले।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed