फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallya's Affidavit: No house, no liability and just Rs 9,500

माल्या का हलफनामा-न मेरे पास घर, न देनदारी और महज 9500 रुपए कैश

Tue, 18 Apr 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Apr 2017 04:19 PM IST
सार

  • माल्या का हलफनामा
  • चौंकाने वाला दावा
  • न कोई घर, न कोई देनदारी

विज्ञापन
Mallya's Affidavit: No house, no liability and just Rs 9,500
विजय माल्या - फोटो : Getty Images

विस्तार

उद्योगपति विजय माल्या पर 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है। इस मामले में वह जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। लेकिन बतौर राज्यसभा सांसद उम्मीदवार उनकी ओर से दाखिल किया गया हलफनामा कुछ और ही तस्वीर पेश करता है।

विज्ञापन


माल्या ने जून 2010 में चुनाव आयोग के सामने जो हलफनामा पेश किया था उसके मुताबिक उनके पास कुल 615 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास न तो कोई घर है और नहीं कोई देनदारी। इतना ही नहीं उनके पास कैश के नाम पर महज 9,500 रुपए ही थे। उनकी घोषित संपत्तियों में कुछ अन्य चीजें भी थीं जिनमें एक फरारी कार, गहनें और बॉन्ड एंड डिबेंचर्स थे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे और आज की परिस्थिति में माल्या की स्थिति को देखा जाए तो जमीन आसमान का अंदर है। हलफनामे में उन्होंने किसी भी देनदारी की जिक्र नहीं किया था लेकिन आज उनके ऊपर 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही माल्या के गोवा, मुंबई, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन में घर भी हैं लेकिन इस बारे में भी उन्होंने गलत हलफनामा दाखिल किया था। इसमें सबसे आश्चर्य की बाद तो ये है कि हलफनामें में उन्होंने साफ लिखा था कि उनके ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बच्चों के नाम से भी कोई मकान नहीं है।

राज्यसभा के दूसरे सबसे अमीर सांसद

Mallya's Affidavit: No house, no liability and just Rs 9,500
vijay mallya

माल्या के हलफनामें में दी गई जानकारी की फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती। हलफनामें के मुताबिक माल्या के पास जो फेरारी 1989 मॉडल कार थी उसकी कीमत उन्होंने महज 25 लाख रुपए ही दिखाई थी। आपको बता दें कि साल 2013 में फोर्ब्स की ओर से दुनिया के 100 सबसे रईस व्यक्तियों की सूची में माल्या को 84वां स्थान मिला था।

2010 में जब उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी तो उन्हें दूसरा सबसे अमीर सांसद घोषित किया गया था। उस वक्त विभिन्न स्रोतों से माल्या की सालाना आय 41.4 करोड़ रुपए थी जो कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के 50 करोड़ रुपए वार्षिक से थोड़ी कम थी। इस लिस्ट में अरुण जेटली तीसरे, राम जेठमलानी चौथे और नरेश गुजराल पांचवें नंबर पर काबिज थे।

हलफनामे के मुताबिक माल्या और उनके परिवार के सदस्यों के पास करीब चार करोड़ रुपए के आभूषण थे। इसके अलावा 13.5 लाख की जीवन बीमा समेत अन्य पॉलिसियां थी। माल्या ने यूनाइटेड स्पिरिट समेत दो अन्य कंपनियों में 14 करोड़ रुपए के और संपत्ति थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed