फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallya got not even a rupee benefit under Modi government says Jaitley

मोदी सरकार ने माल्या को एक रुपये का फायदा नहीं पहुंचाया : जेटली

Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mallya got not even a rupee benefit under Modi government says Jaitley
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लोन धोखाधड़ी के आरोपी उद्योगपति विजय माल्या को एक रुपये का फायदा नहीं पहुंचाया गया है। बल्कि उसे यूपीए सरकार के कार्यकाल में नॉर्थ ब्लॉक की मेहरबानी से लोन उपलब्ध करवाया गया। नॉथ ब्लॉक से उनका आशय वित्त मंत्रालय से था। बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने बैंकों के पास भारी गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) के लिए पूर्व की यूपीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस दौर में चुनिंदा लोगों को बिना सोचे समझे भारी मात्रा में लोन दिया जाना समस्या का मूल कारण है। जेटली ने विपक्ष से मुखातिब होते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए कर्मों का ब्याज हम दे रहे हैं। मोदी सरकार द्वारा माल्या को 1200 करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाने के राहुल गांधी के आरोप का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि एनडीए के सत्ता में आने के बाद से किसी भी बैंक ने माल्या को एक रुपये का लाभ नहीं पहुंचाया है। 
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2016 तक सार्वजनिक बैंकों का एनपीए बढ़कर 6,30,323 करोड़ रुपये हो गया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में एनपीए का प्रतिशत नहीं बढ़ा है। अधिकतर ऐसे लोन वर्ष 2007, 08 और 09 में दिए गए। उस वक्त अर्थव्यवस्था में बूम आया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली मे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका आरोप यह है कि आपके पाप को ठीक नहीं किया गया। यह हमारे ऊपर नहीं लगाया जा सकता। जेटली ने कहा कि यूपीए सरकार में ऐसे उद्योगों को अनुचित लोन दिया गया जो किसान नहीं थे। उन्होंने कहा कि सामने आए दस्तावेजों से पता चलता है कि नॉर्थ ब्लॉक के हस्तक्षेप के कारण ये लोन दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed