फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge will start his campaign for Congress President Election today from Gujarat

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खरगे देर रात पहुंचे अहमदाबाद, आज चुनाव प्रचार शुरू करेंगे

Fri, 07 Oct 2022 12:28 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 12:28 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्तूबर को होने वाला है। चुनावी मैदान में मल्लिकार्जुन खरगे का मुकाबला शशि थरूर से है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge will start his campaign for Congress President Election today from Gujarat
मल्लिकार्जुन खरगे आज करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के अध्यक्ष पद का मुकाबला अब और दिलचस्प होने जा रहा है। उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर अब अपने चुनाव प्रचार पर निकल पड़े हैं। शशि थरूर ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है तो मल्लिकार्जुन खरगे आज गुजरात से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


इसी के तहत मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार देर रात अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। वह शुक्रवार को अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्तूबर को होने वाला है। चुनावी मैदान में मल्लिकार्जुन खरगे का मुकाबला शशि थरूर से है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जम्मू-कश्मीर तो  सोमवार को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए अहमदाबाद से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। जहां वह पहले साबरमती आश्रम जाएंगे और फिर पार्टी मुख्यालय में पीसीसी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मुंबई जाएंगे। शनिवार को वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कार्यकर्ताओं से मिलते हुए हैदराबाद और विजयवाड़ा जाएंगे। खरगे रविवार को जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में प्रचार करेंगे। इसके बाद वह सोमवार को पश्चिम बंगाल और असम का दौरा करेंगे और मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे। 



शशि थरूर अब तक कर चुके हैं कई राज्यों का दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खरगे अगले पांच दिनों में कम से कम 10 राज्यों की राजधानियों का दौरा करेंगे साथ ही प्रदेश कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे। शशि थरूर अपने अभियान दौरे के तहत पहले ही अपने गृह राज्य केरल के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं।

मतों की गिनती 19 अक्तूबर को
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होना है। मतदान के लिए मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। परिणाम उसी दिन आने की उम्मीद है। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed