फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge urges Chair to expunge parivarvaad allegations against him by BJP MP news in hindi

Rajya Sabha: खरगे का सभापति से आग्रह, BJP नेता की 'परिवारवाद' वाली टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाने की अपील

Wed, 31 Jul 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 Jul 2024 03:08 PM IST
सार

विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह पहली पीढ़ी के राजनेता है और उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बताया जो कांग्रेस में शामिल होने के बाद शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge urges Chair to expunge parivarvaad allegations against him by BJP MP news in hindi
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को सभापति से भाजपा सांसद घनश्याम तिवारी द्वारा उनकी राजनीतिक यात्रा के संबंध में की गई टिप्पणियों को सदन से हटाने का आग्रह किया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह घनश्याम तिवारी द्वारा की गई टिप्पणियों पर गौर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खरगे को आश्वासन दिया कि कांग्रेस को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी शब्द रिकॉर्ड में नहीं रहेगा। 
विज्ञापन


सदन में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि घनश्याम तिवारी ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया और कहा, "खरगे का पूरा परिवार राजनीति में था।" खरगे ने आगे कहा, "उन्होंने परिवारवाद को लेकर बयान दिया। मैं आग्रह करता हूं कि इसे रिकॉर्ट से हटाया जाए।" विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि वह पहली पीढ़ी के राजनेता है और उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बताया जो कांग्रेस में शामिल होने के बाद शुरू हुई थी।
विज्ञापन


सदन में धनश्याम तिवारी ने बताया कि 85 की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने तिवारी के लिए उनके पिता से भी लंबी उम्र की कामना की। इसपर खरगे ने कहा, "मैं इस माहौल में ज्यादा समय तक रहना नहीं चाहता हूं।" हालांकि, सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्हें भाजपा नेता का कोई भी बयान आपत्तिजनक नहीं लगा। उन्होंने खरगे को आश्वासन दिया कि वह इसकी जांच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed