फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge says Congress committed to protect constitutional values On Ambedkar Jayanti

Ambedkar Jayanti: खरगे बोले- कांग्रेस सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध, प्रियंका ने भी किया नमन

Mon, 14 Apr 2025 10:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के अन्य दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। 
 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge says Congress committed to protect constitutional values On Ambedkar Jayanti
डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य दिग्गजों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस ने आंबेडर के सामाजिक न्या के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि सांविधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर किसी को प्रतिबद्ध रहने की शपथ लेनी चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर कहा, 'बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर ने देश के लोगों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत का संविधान दिया, जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली साधन है।'
विज्ञापन


कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने की शपथ ली
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि आंबेडकर ने देश की प्रगति और एकता के लिए समावेशिता को हमेशा अपना परम कर्तव्य बताया। वह सभी के अधिकारों की रक्षा करने के पक्ष में थे। खरगे ने कहा कि उनकी 135वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी शपथ लेती है कि हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ambedkar Jayanti: आठ साल की पढ़ाई मात्र दो साल तीन महीने में... जानें डॉ. आंबेडकर के पास कितनी डिग्रियां थीं?


संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेने की अपील
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के अथक प्रयासों से हमें अपना संविधान मिला, जो हर भारतीय को सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और मानवाधिकार की गारंटी देता है और हर भारतीय का सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि आज इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस मौके पर हर परिस्थिति में संविधान और उसके मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लें। 

ये भी पढ़ें: Ambedkar Jayanti 2025: भीमनगरी का भव्य आयोजन, आगरा में हुआ रूट डायवर्जन; इन मार्गों पर न जाएं...

सत्ता में बैठी ताकतें संविधान को नष्ट करने पर तुलीं: वेणुगोपाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पार्टी बाबा साहेब के सपने को पूरा करने और सामज के सभी वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए समर्पित है। वेणुगोपाल ने कहा कि संविधान को आकार देने में बाबा साहेब की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में बैठी ताकतें आज संविधान को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके नापाक इरादों के बावजूद संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा है। साथ ही इसके नैतिक वजन ने विरोध करने वालों को भी झुकने पर मजबूर कर दिया है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed