फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge said that chaiwala could become PM only because we preserved democracy

खड़गे बोले- हमने लोकतंत्र की रक्षा की इसलिए चायवाला बन पाया देश का प्रधानमंत्री

Mon, 09 Jul 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 09 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge said that chaiwala could become PM only because we preserved democracy
मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर निशाना साधा है। शनिवार को पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एक चायवाला इसलिए देश का प्रधानमंत्री बन पाया क्योंकि हमारी पार्टी ने लोकतंत्र को संरक्षित करके रखा।

विज्ञापन


खड़गे ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर कार्यक्रम में पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में देश के लिए क्या किया। उनके (मोदी) जैसा एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री केवल इसलिए बन पाया क्योंकि हमने लोकतंत्र को संरक्षित रखा।' उन्होंने भाजपा सरकार की कई योजनाओं को सूचीबद्ध किया और आरोप लगाया कि सभी प्रदर्शन के मामले में हर मोर्चे पर विफल रही हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र प्रभारी ने कहा, 'इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के चरित्र पर लगातार हमले हुए हैं। यह भाजपा द्वारा सोच-समझकर किए गए हमले हैं। कांग्रेस एक परिवार है और हम सभी उसके सदस्य हैं। मोदी 43 साल पहले हुए आपातकाल के बारे में बात करते हैं लेकिन वह देश में पिछले चार सालों से लागू अघोषित आपातकाल पर कुछ क्यों नहीं कहते? किसान आत्महत्या कर रहे हैं, खेती से जुड़ी योजनाएं विफल हो रही हैं, किसानों को नए कर्ज नहीं मिल रहे हैं और व्यापार धीमा हो गया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर हमला करते हुए खड़गे कहा, 'वहीं दूसरी तरफ सरकार का विज्ञापनों पर खर्च रुक नहीं रहा है। अच्छे दिन लोगों की जिंदगी में तब आएंगे जब मोदी सरकार सत्ता से हट जाएगी।' महाराष्ट्र चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'साथ आओ, साथ लड़ो। यदि कांग्रेस महाराष्ट्र में जीत जाती है तो हम निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव जीत जाएंगे। केंद्र की जीत महाराष्ट्र पर निर्भर करती है।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed