फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge Said on US tariffs Modi government's foreign policy has failed miserably

US Tariffs: 'मोदी सरकार की विदेश नीति फेल', ट्रंप के टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने पर बोले खरगे

Thu, 07 Aug 2025 12:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 12:09 PM IST
सार

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर रूस से तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैक्स लगा दिया, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया। इस फैसले के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस संकट से निपटने में नाकाम रहे और अब ट्रंप भारत पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge Said on US tariffs Modi government's foreign policy has failed miserably
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर 25% अतरिक्त टैक्स लगा दिए है। यह टैक्स भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया है। इस फैसले के बाद भारत से अमेरिकी बाजार में जाने वाले सामान पर कुल 50% टैक्स लगने लगेगा। ऐसे में भारत में इस बात को लेकर भी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाए जाने के फैसले को केंद्र सरकार की विदेश नीति की बड़ी विफलता बताया।

विज्ञापन


खरगे ने कहा कि ट्रंप का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारत की कूटनीति कमजोर और भ्रमित नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संकट से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं और अब ट्रंप भारत पर दबाव बना रहे हैं। बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखने को लेकर नाराजगी जताते हुए भारत से आने वाले कई उत्पादों पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगा दिया। पहले से ही 25% टैरिफ लागू था, जिससे अब कुल शुल्क 50% हो गया है। यह आदेश 7 अगस्त से लागू हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trump Tariffs: कांग्रेस बोली- ब्लैकमेल कर रहा US, वाम दल ने कहा- PM जवाब दें; JMM की दो टूक- भारत पर असर नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर किया कटाक्ष

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्ल्कार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आप अमेरिका से व्यापार समझौता नहीं कर पाए। आपके मंत्री महीनों से बातचीत की बात कर रहे थे, कुछ तो वॉशिंगटन में डेरा डाले बैठे थे। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ और अब यह बड़ा झटका आया है, लेकिन आप चुप हैं। उन्होंने कहा कि इस बार आप इस विदेश नीति की विफलता का जिम्मा 70 साल की कांग्रेस सरकारों पर भी नहीं डाल सकते।




पीएम मोदी के चुप्पी पर उठाए सवाल
खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छह महीने से ज्यादा वक्त होने के बावजूद अमेरिका के साथ कोई व्यापार समझौता नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि ट्रंप अब भारत को धमका रहे हैं और दबाव बना रहे हैं, लेकिन मोदी जी चुप हैं। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने उस समय भी कुछ नहीं कहा जब 2024 में ट्रंप ने BRICS को मृत कहा और 100% टैरिफ की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:- US Tariff: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैक्स, शशि थरूर बोले- ये दोहरा मापदंड है; हमें सीख लेनी चाहिए

आर्थिक असर को लेकर जताई चिंता
इसके साथ ही खरगे ने अमेरिका के टैरिफ नीति पर आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत का अमेरिका को निर्यात लगभग ₹7.51 लाख करोड़ (2024) का है। 50% टैरिफ से भारत पर लगभग ₹3.75 लाख करोड़ का आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे कृषि, एमएसएमई, डेयरी, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, दवाइयाँ, पेट्रोलियम और कपड़ा उद्योग को सबसे ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed