फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge object over Rajnath Singh receiving Rafale aircraft in France and Shastra Puja

राफेल लाने राजनाथ के फ्रांस जाने और 'शस्त्र पूजा' पर खड़गे बोले- इतना तमाशा करने की जरुरत नहीं थी

Wed, 09 Oct 2019 02:18 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge object over Rajnath Singh receiving Rafale aircraft in France and Shastra Puja
राफेल पर नारियल चढ़ाते राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

देश के लिए पहला राफेल लाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने और शस्त्र पूजा करने पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे 'तमाशा' करार देते हए कहा कि ऐसा ड्रामा करने की जरुरत ही नहीं थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह का दिखावा करने में यकीन नहीं रखती। कांग्रेस शासनकाल में जब हमने सेना के लिए बोफोर्स हथियार खरीदा था, तो हमारी ओर से कोई नेता या मंत्री उसे लाने विदेश नहीं गया था। खड़गे ने राजनाथ सिंह के राफेल विमान में बैठने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना के अधिकारी तय करते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं। ये लोग जाते हैं, विमान के अंदर बैठते हैं और दिखावा करते हैं। 



मालूम हो कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीडन की हथियार निर्माता कंपनी से भारतीय सेना के लिए होवित्सर तोप खरीदे गए थे। 24 मार्च, 1986 को भारत सरकार और स्वीडन की हथियार निर्माता कंपनी एबी बोफोर्स के बीच 1,437 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। भारतीय सेना को 155 एमएम की 400 होवित्जर तोप की सप्लाई के लिए यह सौदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed