{"_id":"63593dcccb6e2a37d42ba475","slug":"mallikarjun-kharge-constituted-steering-committee-in-place-of-the-congress-working-committee-sonia-rahul-gandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया, इसमें सोनिया-राहुल समेत इन लोगों का नाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया, इसमें सोनिया-राहुल समेत इन लोगों का नाम
Wed, 26 Oct 2022 08:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:34 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। यह समिति कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है। यह समिति कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी। इसमें 47 लोगों को शामिल किया गया है। इस समिति में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता समिति के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
खरगे की अध्यक्षता में अंतरिम पैनल तब तक के लिए कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की जगह लेगा, जब तक कि पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि के बाद एक नई सीडब्ल्यूसी नहीं बनती। खरगे द्वारा गठित संचालन समिति में प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पिछली सीडब्ल्यूसी के अधिकतर सदस्यों को समिति में बरकरार रखा गया है, जिसकी घोषणा खरगे के कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ घंटों बाद की गई। कांग्रेस महासचिव (संगठन) से मिली सूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 15 (बी) के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने संचालन समिति का गठन किया है, जो कांग्रेस कार्य समिति के स्थान पर कार्य करेगी।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है और संचालन समिति अब पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि तक सभी निर्णय लेगी। सत्र अगले साल मार्च में होने की संभावना है।