फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon case: Pragya appears before special court in Mumbai 

मालेगांव धमाके: मुंबई में विशेष अदालत के सामने पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर

Thu, 27 Feb 2020 04:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Feb 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Malegaon case: Pragya appears before special court in Mumbai 
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

2008 मालेगांव धमाके में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर आज विशेष एएनआई अदालत में पेश हुईं। जज वी एस पडालकर ने बुधवार को सभी आरोपियों को आदेश दिया था कि वे हफ्ते में एक बार अदालत में जरूर पेश हों। ये आदेश पिछले साल मई में दिया था। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा दोपहर एक बजे अदालत में पेश हुईं। उनकी हाजिरी का संज्ञान लेने के बाद अदालत ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन


अदालत के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जब भी अदालत उन्हें तलब करेगी, वह हाजिर होंगी। मामले में आखिरी बार वह जून 2019 में अदालत के सामने हाजिर हुई थीं।ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात लोग मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर रखे विस्फोटक उपकरण में धमाके से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल ठाकुर के नाम पर पंजीकृत थी और इस कारण से 2008 में उनकी गिरफ्तारी हुई।

बंबई हाई कोर्ट ने 2017 में उन्हें जमानत दे दी। प्रज्ञा ठाकुर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) क्लीन चिट दे चुकी है लेकिन अदालत ने उन्हें मामले में आरोपमुक्त करने से इनकार कर दिया था।


दिल्ली दिंसा कांग्रेस ने कराई: प्रज्ञा 

वहीं, दिल्ली हिंसा पर प्रज्ञा ने कांग्रेस को 1984 सिख दंगे और इमरजेंसी की याद दिलाते हुए पार्टी को निशाने पर लिया। गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की कांग्रेस की मांग पर प्रज्ञा ने कहा कि 1984 सिख दंगों और इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस की नैतिकता सभी ने देखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ही दिल्ली हिंसा की साजिश रची है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed