{"_id":"65116bc007f6c466a5066aa7","slug":"malegaon-blast-case-bjp-mp-pragya-singh-thakur-appears-before-nia-court-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एनआईए की विशेष अदालत में हुईं पेश, मालेगांव बम विस्फोट का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोर्ट: भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एनआईए की विशेष अदालत में हुईं पेश, मालेगांव बम विस्फोट का मामला
Mon, 25 Sep 2023 04:49 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:49 PM IST
सार
2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुई। उन्होंने अदालत में कहा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह सुबह जल्दी उठने में असमर्थ है।
विज्ञापन
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुईं हैं। सोमवार को प्रज्ञा दोपहर 2 बजे एनआईए की विशेष अदालत में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अदालत को बताया कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित है। जिसके कारण वह सुबह जल्दी उठने में असमर्थ है। जिसके बाद अदालत ने आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए मामले को 3 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है।
14 सितंबर को अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया था कि मामले में साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभियोजन पक्ष के किसी भी गवाह से पूछताछ की जरूरत नहीं है।
प्रावधान के अनुसार, अदालत आमतौर पर मामले पर अभियुक्तों से सवाल करती है ताकि उन्हें उनके खिलाफ सबूत में दिखाई देने वाली किसी भी परिस्थिति को व्यक्तिगत रूप से समझाने में सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन
कितने आरोपी हुए कोर्ट में पेश ?
केवल छह आरोपी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय रहीरकर, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी सोमवार को अदालत में पेश हुए।
कहां हुआ था बम विस्फोट ?
29 सितंबर, 2008 को उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से लगभग 200 किमी दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास बम विस्फोट हुआ था। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
2011 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानांतरित होने से पहले इस मामले की शुरुआत में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा जांच की गई थी।