फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   malegaon blast case: accused revealed that CM yogi was target of UPA-NCA during investigation

मालेगांव ब्लास्ट: आरोपी का खुलासा- UPA के टारगेट पर थे भागवत और योगी

Tue, 24 Oct 2017 01:01 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 24 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
malegaon blast case: accused revealed that CM yogi was target of UPA-NCA during investigation

मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी सुधाकर चतुर्वेदी ने तत्कालीन यूपीए सरकार की ओर की गई कार्रवाई पर कई सवाल उठाए हैं। सुधाकर ने बताया कि मुंबई एंटी टेरर स्कॉड (एटीएस) ने अपनी जांच में ऐसे हथकंडे अपनाए थे जिनसे जाहिर हो रहा था कि वे बेगुनाह लोगों को इस केस में घसीटना चाहती है। सुधाकर के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पर एटीएस नजर बनी हुई थी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 9 साल बाल जमानत पर बाहर आए सुधाकर ने और भी कई खुलासे किए हैं। सुधाकर ने बताया कि हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाने पर लेकर तत्काल कांग्रेस-एनसीपी सरकार महाराष्ट्र में अपना वोट बैंक बना रही थी।
विज्ञापन


पढ़ें: 2008 मालेगांव ब्लास्ट: दो और आरोपियों को NIA कोर्ट से मिली जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधाकर ने बताया कि उससे कई बार सीएम योगी और उनके संगठन हिंदू युवा वाहिनी के बारे में पूछा गया। उनके सवालों से ऐसा लगता था कि वे सीएम योगी को ब्लास्ट का मेन टारगेट मानते हैं। इतना ही नहीं एटीएस यह भी जानने की कोशिश कर रही थी कि उनके आरएसएस नेताओं से कैसे संबंध हैं? यहां तक की जांच के दौरान सुधाकर को थर्ड डिग्री का सामना भी करना पड़ा था।

झूठे आरोपों में फंसाया गया

malegaon blast case: accused revealed that CM yogi was target of UPA-NCA during investigation
सुधाकर ने बताया कि उन्हें नासिक स्थित घर ने उठाया गया था और लंबी पूछताछ के बाद एक प्राइवेट 7 सीटर विमान से भोपाल भेजा गया। बकौल सुधाकर उन्हें संग्राम सिंह के नाम से भोपाल लेकर गए थे। इतना ही नहीं उन्हें फंसाने के लिए उनके नासिक वाले घर में आरडीएक्स भी रखा गया था।

हालांकि बाद में जांच जब राष्ट्रीय जांच सुरक्षा को सौंपी गई तो एनआईए तब पता चला कि सुधाकर के घर में आरडीएक्स एक प्लानिंग के तहत रखा गया था। हालांकि, एनआईए ने यह चार्जशीट में नहीं बताया कि प्राइवेट जेट का फंड कहां से मुहैया हुआ और गैर-कानूनी पिस्टल-आरडीएक्स कहा से आया?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed