फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon blast accused Sameer Kulkarni has been provided armed security guard at his residence

मालेगांव धमाका: आरोपी समीर कुलकर्णी को मिला गनर, सीएम फडणवीस से मांगी थी सुरक्षा

Wed, 30 Oct 2019 11:55 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 30 Oct 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Malegaon blast accused Sameer Kulkarni has been provided armed security guard at his residence
मालेगांव धमाके का आरोपी समीर कुलकर्णी - फोटो : ANI

2008 में मालेगांव में हुए बम धमाके के आरोपी समीर कुलकर्णी को उसके पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ स्थित आवास पर बुधवार से सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की सुरक्षा मिल गई है। कुलकर्णी ने इसी साल 11 मई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। जिसमें सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन

 

हालांकि उन्होंने अपनी जीवन को किसी तरह का खतरा तो नहीं बताया था लेकिन उन्होंने तात्कालिक तौर पर सुरक्षा मांगी थी। मालेगांव धमाकों में कुलकर्णी सह-आरोपी हैं। उन्हें अक्तूबर 2017 को मुंबई की सेशंस अदालत ने जमानत दे दी थी। उन्हें 50,000 के मुचलके पर जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल के एक प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी कुलकर्णी को धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार उनपर विस्फोट में इस्तेमाल हुए रसायनों की व्यवस्था करने का आरोप है। महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए बम धमाके में छह लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन घायल हो गए थे। इस धमाके को एक मोटरसाइकिल के जरिए अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed