फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon blast accused lawyer recommended to be made judge in Bombay High Court

Bombay High Court: मालेगांव बम धमाके के आरोपी की वकील को हाईकोर्ट में जज बनाने की सिफारिश

Thu, 12 Jan 2023 07:55 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 07:55 AM IST
सार

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को गोखले की नियुक्ति की सिफारिश की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय अब सिफारिश को अंतिम रूप देगा।

विज्ञापन
Malegaon blast accused lawyer recommended to be made judge in Bombay High Court
bombay high court

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मालेगांव बम धमाके के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित की वकील नीला केदार गोखले को बाॅम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है। बॉम्बे हाईकोर्ट में अभी 65 न्यायाधीश हैं, जबकि स्वीकृत संख्या 94 है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को गोखले की नियुक्ति की सिफारिश की। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय अब सिफारिश को अंतिम रूप देगा। बैठक में कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट में सात न्यायिक अधिकारियों की न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति की सिफारिश की। मृदुल कुमार कालिता को गौहाटी हाईकोर्ट, पी वेंकट ज्योतिमई और वी गोपालकृष्ण राव को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, अरिबम गुणेश्वर शर्मा व गोलमेई गैफुलशिलु कबुई को मणिपुर हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन


आईएस के दो संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने किया गिरफ्तार
एनआईए ने भारत में आतंकी साजिश रचने से जुड़े एक मामले में बुधवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मजीन अब्दुल रहमान और नदीम अहमद के रूप में हुई है। दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं। मामला शुरू में कर्नाटक के शिवमोगा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और चार नवंबर, 2022 को एनआईए ने जांच को अपने हाथ में ले लिया था। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed