फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Male bound Go First aircraft diverted to Coimbatore following smoke warning Latest News Update

Go First Aircraft: धुएं की चेतावनी के बाद माले जाने वाले विमान को करना पड़ा डायवर्ट, कोयंबटूर में हुई लैंडिंग

Fri, 12 Aug 2022 05:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Aug 2022 05:23 PM IST
सार

एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि बेंगलुरू से माले (मालदीव) जा रहे 92 यात्रियों को लेकर एक गो फर्स्ट फ्लाइट की आज दोपहर 12 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। विमान इंजन के अत्यधिक गर्म हो गया था। इस वजह से चेतावनी की घंटी बजने लगी। घटना टेकऑफ के एक घंटे बाद हुई।

विज्ञापन
Male bound Go First aircraft diverted to Coimbatore following smoke warning Latest News Update
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

धुएं की चेतावनी के बाद शुक्रवार को माले जाने वाले एक गो फर्स्ट के विमान को डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद विमान को कोयंबटूर में ही लैंड कराना पड़ा। बेंगलुरु-माले विमान में 92 यात्री सवार थे। सूत्रों के मुताबिक, विमान को सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतरा गया और उसे एप्रन में खड़ा कर दिया गया है। पायलट ने बताया कि सभी ऑपरेशन सामान्य हैं।

विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि बेंगलुरू से माले (मालदीव) जा रहे 92 यात्रियों को लेकर एक गो फर्स्ट फ्लाइट की आज दोपहर 12 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई। विमान इंजन के अत्यधिक गर्म हो गया था। इस वजह से चेतावनी की घंटी बजने लगी। घटना टेकऑफ के एक घंटे बाद हुई।
विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट कुछ प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद शाम पांच बजे के बाद माले, मालदीव के लिए रवाना हुई। गो फर्स्ट इंजीनियरिंग टीम द्वारा मामले का निरीक्षण किया जा रहा है और सुधार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed