फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives-China defence agreement to obtain non lethal weapons and training, says President Muizzu

Maldives: चीन-मालदीव के बीच हुआ रक्षा समझौता, राष्ट्रपति मुइज्जू बोले- यह हमारी स्वतंत्रता को मजबूत बनाएगा

Wed, 06 Mar 2024 08:36 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, माले Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

चीन और मालदीव के बीच सैन्य सहायता समझौता हुआ। जिसके तहत चीन की सेना मालदीव को सैन्य प्रशिक्षण और हथियार देगा। 

विज्ञापन
Maldives-China defence agreement to obtain non lethal weapons and training, says President Muizzu
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

विस्तार

चीन और मालदीव के बीच रक्षा समझौता हुआ, जिसके तहत मालदीव को चीन की सेना हथियार और प्रशिक्षण देगी। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह समझौता द्वीप राष्ट्र मालदीव की स्वतंत्रता और स्वायतत्ता को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन


सैन्य सहायता समझौते पर हस्ताक्ष- मुइज्जू
मालदीप के राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन के अंतराष्ट्रीय सैन्य सहयोग कार्यालय के उप निदेशक मेजर जनरल झांग बाओकुन और चीन के निर्यात-आयात बैंक के अध्यक्ष रेन शेंगजुन से भी मुलाकात की। इससे पहले सोमवार को मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि चीन और मालदीव के बीच सैन्य सहायता समझौता पर हस्ताक्षर किया गया। 
विज्ञापन


यह समझौता हमें बनाएगा मजबूत- मुइज्जू
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब मालदीव ने चीन के साथ इस स्तर के सैन्य सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि इससे पहले चीन विशेष रूप से मालदीव के शहरी और आर्थिक विकास के लिए सहायता के लिए जाना जाता है। राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि हम रक्षा बलों को और मजबूत करने में सक्षम होंगे। ये चीजें इसलिए की जा रही हैं ताकि हम अपने पैरों पर खड़े हो सकें और हमें अपनी स्वायत्तता और आजादी मिल सके। इस बीच, राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेन शेंगजुन ने मंगलवार सुबह मुइज्जू से शिष्टाचार मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन-मालदीव के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर
मालदीव के राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के बाद से मुइज्जू चीन और मालदीव के संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर दे रहे हैं। बैठक के दौरान, निर्यात-आयात बैंक के अध्यक्ष ने चीन और मालदीव के बीच ऐतिहासिक संबंधों, सहयोग और पारस्परिक सम्मान पर जोर दिया और बेल्ट एंड रोड पहल में मालदीव की शीघ्र भागीदारी को भी स्वीकार किया। बयान में कहा गया है कि रेन ने मालदीव के साथ सकारात्मक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक्जिम चीन की तत्परता की पुष्टि की, जिसमें कहा गया कि मुइज्जू और रेन शेंगजुन ने भविष्य की प्रतिबद्धताओं के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ बैठक का खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed