फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim met PM Modi discussions held on various issues including trade-defense

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी से मिले मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, भारतीय हथियारों के खरीदने में दिखाई रुची

Sat, 12 Sep 2026 11:19 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। मलेशिया ने समावेशी वैश्विक विकास और तकनीकी अवसरों की समान पहुंच पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim met PM Modi discussions held on various issues including trade-defense
मलयेशियाई पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मलयेशिया, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर ब्रिक्स के साझेदार देश के रूप में इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भारत और मलयेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को लगातार विस्तार मिल रहा है।

विज्ञापन


ब्रिक्स के मंच से समावेशी विकास पर मलयेशिया का जोर
मलयेशिया विदेश मंत्रालय के अनुसार, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन संगठन के सदस्य और साझेदार देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों को वैश्विक शासन, सतत विकास, आर्थिक सहयोग, व्यापार एवं निवेश, डिजिटल बदलाव और विकासशील देशों के सामने मौजूद वैश्विक चुनौतियों जैसे रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय मंच उपलब्ध कराता है। अनवर इब्राहिम सम्मेलन में ‘समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देने’ विषय पर राष्ट्रीय वक्तव्य देंगे। मलयेशिया विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने, आर्थिक अवसरों के विस्तार और तकनीकी प्रगति का लाभ सभी देशों तक अधिक समान रूप से पहुंचाने के लिए सहयोग मजबूत करने पर जोर देगा।
विज्ञापन


भारतीय हथियार खरीदना चाहता है मलयेशिया
भारत सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मलयेशिया मेड इन हथियार खरीदना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात का जिक्र किया। हालांकि वो भारत से कौन-कौन से हथिायार खरीदना चाहते हैं अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल दौरे में व्यापार से शिक्षा तक सहयोग पर चर्चा
ब्रिक्स सम्मेलन के बाद मलयेशियाई प्रधानमंत्री केरल का दौरा भी करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रतिभा एवं श्रम, शिक्षा तथा क्षेत्रीय संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। केरल में अनवर इब्राहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में सामुदायिक विकास, शिक्षा के विस्तार और अंतरधार्मिक सौहार्द से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

2024 में व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे रिश्ते
भारत और मलयेशिया के संबंध आपसी सम्मान और साझा मूल्यों पर आधारित हैं। अगस्त 2024 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) के स्तर तक पहुंचाया गया। फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलयेशिया का दौरा किया था। उस दौरान दोनों नेताओं ने राजनीतिक संवाद, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, समुद्री सहयोग, व्यापार और निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी।


ये भी पढ़ें: जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा एलान: छह साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, कब होगी शरुआत?

पुतिन से मुलाकात में सीधी उड़ानों और वीजा पर जोर
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचने के बाद अनवर इब्राहिम ने शुक्रवार देर रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। मलयेशिया प्रधानमंत्री ने बताया कि रात करीब 11 बजे हुई यह मुलाकात दोस्ताना माहौल में हुई, जिसमें दोनों देशों के संबंधों की प्रगति की समीक्षा की गई और सहयोग मजबूत करने के लिए कई ठोस कदमों पर चर्चा हुई। इब्राहिम ने मलयेशिया और रूस के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने तथा पहले से सहमत वीजा-मुक्त यात्रा व्यवस्था को लागू करने की प्रक्रिया तेज करने की जरूरत बताई। उनका कहना है कि इससे पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों को तेजी से लागू करने के लिए एक विशेष समन्वय तंत्र बनाने का प्रस्ताव भी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed