फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaysia-bound flight makes unscheduled landing due to medical emergency in Chennai, News in hindi

Tamil Nadu: मलयेशिया जा रहे विमान ने की आपात लैंडिंग; मेडिकल इमरजेंसी के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरा

Fri, 07 Feb 2025 03:26 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 07 Feb 2025 03:26 PM IST
सार

मलयेशिया जा रहे एक विमान ने चेन्नई में आपात लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार एक यात्री ने बेचैनी की शिकायत की थी, उस दौरान विमान भारत के चेन्नई शहर के पास से गुजर रहा था। जिसके बाद तुरंत पायलटों एयरपोर्ट से संपर्क किया और वहां लैंडिंग की।

विज्ञापन
Malaysia-bound flight makes unscheduled landing due to medical emergency in Chennai, News in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मलयेशिया जा रहे एक विमान ने चेन्नई में आपात लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार एक महिला यात्री ने बेचैनी की शिकायत की थी, उस दौरान विमान भारत के चेन्नई शहर के पास से गुजर रहा था। जिसके बाद तुरंत पायलटों एयरपोर्ट से संपर्क किया और वहां लैंडिंग की। यहां महिला यात्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दोपहर करीब 2 बजे उतरा विमान
चेन्नई हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को कुआलालंपुर जाने वाली एक इंटरनेशनल फ्लाइट को 'चिकित्सा आपातकाल' के कारण वहां अनिर्धारित लैंडिंग करनी पड़ी है। जब मस्कट (ओमान) से आने वाली यह फ्लाइट यहां हवाई क्षेत्र में उड़ रही थी, तो एक महिला यात्री ने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद पायलटों ने तुरंत लैंडिंग के लिए चेन्नई हवाई अड्डे से संपर्क किया। इसके बाद विमान दोपहर करीब 2 बजे उतरा और एक मेडिकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम ने यात्री को देखा और मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को क्रोमपेट स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया। महिला यात्री के साथ उसका पति भी था। वह आज उसके शव को लेकर मलयेशिया रवाना हो सकता है। 
विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान ने की थी आपात लैंडिंग
इससे पहले पांच जनवरी को एयर इंडिया की उड़ान 2820 की बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद आपात लैंडिग की थी। जब विमान का इंजन अचानक बंद हो गया था। जानकारी के मुताबिक, विमान बंगलूरू का चक्कर लगाने के एक घंटे बाद वापस लौट आया था। इस आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान की आपात लैंडिंग
वहीं इसी दिन, नेपाल की बुद्धा एयरलाइंस के एक विमान ने आपात लैंडिंग की थी, जब विमान के बाएं इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 76 यात्री सवार थे। इसके बाद, त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक बयान जारी करके इस आपात लैंडिंग के संबंध में जानकारी दी। उसने बताया कि विमान ने वीओआर लैंडिंग की और सुरक्षित हवाईअड्डे पर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed