फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaysia: 10 killed as charter plane crashes onto expressway Latest News Update

Malaysia: एक्सप्रेसवे पर चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त; 10 लोगों की मौत

Thu, 17 Aug 2023 07:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Aug 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Malaysia: 10 killed as charter plane crashes onto expressway Latest News Update
charter plane crash - फोटो : Social Media

मलेशिया के कुआलालंपुर में गुरुवार को एक्सप्रेसवे पर एक चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बयान का हवाला देते हुए बताया गया कि विमान में छह यात्री और उड़ान चालक दल के दो सदस्य सवार थे। विमान लैंगकॉवी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विमान ने सुबंग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से पहला संपर्क स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.47 बजे किया। उसे लैंडिंग की मंजूरी के लिए दोपहर 2.48 बजे का समय दिया गया। इसके बाद टावर से कर्मचारियों ने दोपहर 2.51 बजे कुछ दूरी पर यानी दुर्घटनास्थल से धुआं निकलता देखा। विमान से 'मे डे' की कोई कॉल नहीं की गई थी।
विज्ञापन


सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने बताया कि विमान एक कार और मोटरसाइकिल से टकरा गया। दोनों वाहनों पर एक-एक व्यक्ति सवार था। फोरेंसिक कर्मी अवशेषों को इकट्ठा कर रहे हैं। उन्हें पोस्टमॉर्टम जांच और पहचान प्रक्रिया के लिए क्लैंग के तेंगकू अम्पुआन रहीमा अस्पताल में लाया जाएगा। परिवहन मंत्रालय घटना की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed