{"_id":"57277d004f1c1bf4165ccf94","slug":"malala-dindn-t-do-anything-for-which-she-has-got-nobel-ravishanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाला ने नोबेल पुरस्कार पाने जैसा कुछ भी नहीं किया: रविशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मलाला ने नोबेल पुरस्कार पाने जैसा कुछ भी नहीं किया: रविशंकर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : gettty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने मलाला युसुफजई को नोबेल पुरस्कार दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाया है। रविशंकर ने कहा कि मलाला ने ऐसे कुछ भी नहीं किया है जिसकी वजह से उसे नोबेल पुरस्कार दिया जाए।
विज्ञापन
एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते वक्त श्री श्री ने महिलाओं की शिक्षा के लिए तालिबान के खिलाफ जंग का ऐलान करने वाली मलाला यूसुफजई को दिए गए नोबेल पुरस्कार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसने (मलाला) ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिसके लिए उसे नोबेल पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि सत्रह वर्षीय मलाला को कुछ साल पहले तालिबानी ने आतंकियों ने सिर में गोली मार दी थी। आतंकियों ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वे महिलाओं के शिक्षा के खिलाफ हैं और मलाला ने उनकी बात नहीं मानी थी। हालांकि, सिर में गोली लगने के बाद भी मलाला जिंदा बच गई थी।
विज्ञापन
Reporter: Malala ko puraskaar mila to kya galat thaa?
— ANI (@ANI_news) May 2, 2016
SriSri Ravi Shankar: Aur kya? Uss ladki ne kuch bhi nahin kiya pic.twitter.com/961EKb9d5e
विज्ञापन
रविशंकर ने यह भी दावा किया कि पूर्व में उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, 'मुझे भी नोबेल शांति पुरस्कार का ऑफर दिया गया था, लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं सिर्फ काम करने में भरोसा रखता हूं। इसके बदले पुरस्कार पाने में नहीं।'