फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   malabar exercise take place during tense between Indian and Chinese troops

मालाबार में भारत और अमेरिका उतारेंगे सबसे बड़ा जंगी जहाज

Wed, 05 Jul 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
malabar exercise take place during tense between Indian and Chinese troops

अगले हफ्ते से बंगाल की खाड़ी में भारत, अमेरिका और जापान का साझा नौसेना युद्ध अभ्यास शुरू होने जा रहा है। तीन देश अपने जंगी जहाज, पनडुब्बी के बेड़े समेत मालाबार युद्ध अभ्यास करेंगे। यह युद्ध अभ्यास 10 जूलाई से शुरू हो रहा है। इस युद्ध अभ्यास में 15 जंगी जहाज, दो पनडुब्बी और कई सारे लड़ाकू विमान, सर्विलांस विमान और हेलीकॉप्टर भाग लेंगे। 

विज्ञापन


मालाबार युद्ध अभ्यास उस वक्त हो रहा है जब भारत और चीन के मध्य सीमा पर विवाद चल रहा है। बीते आधे महीने से दोनों देशों डोकलाम को लेकर अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं। वहीं हिंद महासागर में चीन ने फिर हरकत शुरु कर दी है। पिछले दो महिनों में चीन ने हिंद महासागर में अपने कई जंगी जहाज और पनडुब्बी उतारी हैं। भारतीय नौसेना चीन की हरकत पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को वियतनाम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फाम बिन्‍ह मिन्‍ह ने रक्षा मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की। उन्होंने अरुण जेटली से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने को लेकर मुलाकात की। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका की नौसेना के बीच होने वाले इस सालाना अभ्यास को लेकर चीन की त्यौरियां हमेशा चढ़ी रही हैं। वहीं साल 2014 से जापान इसमें दोबारा शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed